होमविकासलखनऊ एयरपोर्ट के पास बारिश से भीषण जाम: कानपुर रोड पर घंटों फंसे रहे वाहन, राहगीर परेशान - Sarojini Nagar News
विकास

लखनऊ एयरपोर्ट के पास बारिश से भीषण जाम: कानपुर रोड पर घंटों फंसे रहे वाहन, राहगीर परेशान - Sarojini Nagar News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Sarojini nagar - Lucknow Kanpur Road Traffic Jam | Airport Area Heavy Rain Alert लखनऊ एयरपोर्ट के पास बारिश से भीषण जाम:कानपुर रोड पर घंटों फंसे रहे वाहन, राहगीर परेशान -…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 अगस्त 2026 को 08:55 pm बजे
लखनऊ एयरपोर्ट के पास बारिश से भीषण जाम:  कानपुर रोड पर घंटों फंसे रहे वाहन, राहगीर परेशान - Sarojini Nagar News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Sarojini nagar

- Lucknow Kanpur Road Traffic Jam | Airport Area Heavy Rain Alert

लखनऊ एयरपोर्ट के पास बारिश से भीषण जाम:कानपुर रोड पर घंटों फंसे रहे वाहन, राहगीर परेशान

- कॉपी लिंक

लखनऊ। शुक्रवार शाम करीब दो घंटे तक हुई लगातार बारिश के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के पास कानपुर रोड पर भीषण जाम लग गया। शाम लगभग 5 बजे बारिश शुरू होते ही सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। बारिश बंद होने के बाद भी देर रात 9 बजे के बाद तक भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

अमौसी एयरपोर्ट के पास शहीद पथ तिराहे से नादरगंज तिराहे तक लगभग चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण शहीद पथ तिराहे से एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे तक लखनऊ आने वाली सड़क पर भारी जलभराव हो गया था।

सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो गया और उनकी गति धीमी पड़ गई। रात करीब नौ बजे तक भी यातायात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया, बल्कि वाहन धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे।

बारिश रुकने के बाद सड़क पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का असर सरोजनीनगर के शहीद पथ तिराहे से लेकर नादरगंज तक दिखाई दिया। कानपुर रोड पर जाम के कारण शहीद पथ से हज हाउस तक वाहन रेंगते हुए चले।

इस स्थिति से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान जलभराव से बचने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालक और राहगीर सड़क किनारे या आसपास रुक गए थे। बारिश थमने के बाद जब सभी एक साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए, तो सड़क पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया। देखते ही देखते यातायात व्यवस्था चरमरा गई और जाम की स्थिति गंभीर हो गई।

सबसे अधिक परेशानी तीन नंबर से शहीद पथ तिराहे के बीच हुई। यहां सड़क की एक पटरी पर बारिश का पानी भर जाने से लगभग आधा हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए बाधित हो गया था। संकरी सड़क पर वाहनों की धीमी रफ्तार के कारण पीछे से आने वाले वाहनों की कतारें लगातार बढ़ती चली गईं। कानपुर रोड पर लगे इस जाम का असर एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर भी पड़ा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें