होमक्राइमयूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में जारी हैं प्रक्रिया
क्राइम

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में जारी हैं प्रक्रिया

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में जारी हैं प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2026 की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक परीक्षण सीसीटीवी निगरानी में किय…

Hindustan के अनुसार21 अगस्त 2026 को 10:55 pm बजे
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में जारी हैं प्रक्रिया

सौजन्य से:- Hindustan

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में जारी हैं प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2026 की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक परीक्षण सीसीटीवी निगरानी में किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी, जिसमें 847 अभ्यर्थियों में से 705 पुरुष और 142 महिलाएं शामिल हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2026 से तहत परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/ पीएसटी) की कार्यवाही सीसीटीवी कैमरों की निगारानी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। शुक्रवार को पांचवें दिन भी अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। प्रतिदिन 70 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण कराया जा रहा है। इसके लिए पांच सदस्यों के बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पिछले दिनों यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का परीणाम घोषित किया था। इस भर्ती के तहत 32679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जानी है। मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में 17 अगस्त से परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/ पीएसटी) की कार्यवाही चल रही है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाई जा रही है। इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित हो रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लाइन में कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। निर्धारित मानकों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों की लंबाई, सीना और अन्य शारीरिक मानकों की कड़ाई से जांच की जा रही है। इसके साथ ही शैक्षणिक व अन्य जरूरी दस्तावेजों का बारीकी से मिलान कराया जा रहा है। इसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी。

कड़ी सुरक्षा में प्रक्रिया जारी

सीओ (यातायात) दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बाद यह प्रक्रिया चल रही है। इसमें कुल 847 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। जिसमें 705 पुरुष अभ्यर्थी और 142 महिला अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन 70 अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह

मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2026 में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों का वेरिफिकेशन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/ पीएसटी) की कार्यवाही के चलते पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। पुलिस लाइन के आसपास के क्षेत्र में सादे कपड़ों में पुलिस के जवान और खुफिया विभाग के जवान संदिग्धों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखी गई है। शासन के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें