'यूपी-जापान के बीच बनेगा हेल्थकेयर वर्कफोर्स कॉरिडोर': डिप्टी सीएम बोले- इंटीग्रेटेड मॉडल की तैयारी, युवाओं को मिलेगा रोजगार - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - UP Japan Healthcare Workforce Corridor | Brajesh Pathak Investment Meet 'यूपी-जापान के बीच बनेगा हेल्थकेयर वर्कफोर्स कॉरिडोर':डिप्टी सीएम बोले- इंटीग्रेटेड मॉडल की तैयारी,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- UP Japan Healthcare Workforce Corridor | Brajesh Pathak Investment Meet
'यूपी-जापान के बीच बनेगा हेल्थकेयर वर्कफोर्स कॉरिडोर':डिप्टी सीएम बोले- इंटीग्रेटेड मॉडल की तैयारी, युवाओं को मिलेगा रोजगार
- कॉपी लिंक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के बीच स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। भारत-जापान की मजबूत साझेदारी को स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा, अत्याधुनिक तकनीक, कौशल विकास, रिसर्च और बुजुर्गों की देखभाल से जोड़ते हुए इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश और जापान के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में मानव संसाधन को लेकर भी नई संभावनाएं खुल रही हैं। ब्रजेश पाठक शुक्रवार को IGP में यूपी-जापान इंवेस्टमेंट मीट- 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित यूपी-जापान हेल्थकेयर वर्कफोर्स कॉरिडोर के माध्यम से प्रशिक्षण, जापानी भाषा, कौशल विकास, प्रमाणन, जापान में व्यावहारिक अनुभव और रोजगार को एक साथ जोड़ा जा सकता है।
इसका उद्देश्य केवल रोजगार के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, तकनीक और प्रतिभा का द्विपक्षीय विकास करना है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जापानी कंपनियों और संस्थानों के साथ चिकित्सा उपकरण निर्माण, आधुनिक निदान तकनीक, डिजिटल हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दूरस्थ रोगी निगरानी, पुनर्वास तकनीक, स्मार्ट हेल्थ सिस्टम और स्वास्थ्य सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं।
डिप्टी सीएम बोले- सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार हुआ
ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश जापानी कंपनियों को केवल निवेश के लिए नहीं, बल्कि रिसर्च, निर्माण, प्रशिक्षण और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं के समाधान विकसित करने के लिए साझेदार के रूप में आमंत्रित कर सकता है।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं का सिर्फ विस्तार करना ही मकसद नहीं है, बल्कि प्रौद्योगिकी, कौशल, नवाचार, रिसर्च और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ जोड़कर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।
प्रदेश में वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज हैं। जिनमें 45 सरकारी और 36 निजी मेडिकल कॉलेज हैं। 60 जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध है। शेष जिलों में पीपीपी मॉडल के माध्यम से मेडिकल कॉलेज विकसित करने की योजना है।
‘केयर एकॉनोमी इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दे रहे हैं’
डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। एम्स गोरखपुर और एम्स रायबरेली के साथ गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर और आगरा में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार हुआ है। न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी जैसी विशिष्ट सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में कैंसर निदान-अनुसंधान सुविधाओं और SGPGI में एडवांस्ड पीडिएट्रिक सेंटर व डायबिटीज सेंटर के विकास पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई स्वास्थ्य रणनीति में अस्पतालों के विस्तार के साथ-साथ एक मजबूत केयर एकॉनोमी इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर है।
उन्होंने कहा कि इसके पांच प्रमुख आधार होंगे, जिनमें मजबूत स्वास्थ्य व देखभाल का बुनियादी ढांचा, एआई , डिजिटल हेल्थ और अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, डॉक्टरों, नर्सों एवं हेल्थकेयर वर्कफोर्स का कौशल विकास, रिसर्च व नवाचार, निवेश, रोजगार और उद्योग की भागीदारी शामिल हैं। इस मॉडल के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र को केवल उपचार तक सीमित न रखते हुए रोजगार और आर्थिक गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा।
जापान की विशेषज्ञता से बुजुर्गों के देखभाल को नई दिशा मिलेगी
ब्रजेश पाठक ने कहा कि जापान के बुजुर्गों के स्वास्थ्य व देखभाल मॉडल से उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण सीख ले सकता है। दोनों पक्षों के बीच बुर्जुगों के देखभाल, डिमेंशिया केयर, फिजियोथेरेपी, पुनर्वास, घर आधारित व लंबे समय तक देखभाल, प्रशामक यानी दर्द कम करने वाली देखभाल और समुदाय आधारित देखभाल जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।
यामानाशी प्रीफेक्चर के साथ विशेष सहयोग के तहत स्वस्थ वृद्धावस्था, देखभाल कर्मियों के कौशल विकास, डिजिटल हेल्थ, सहायक तकनीक और संयुक्त प्रशिक्षण और रिसर्च को बढ़ावा देने पर विचार किया जा सकता है।
जॉइंट रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों एवं चिकित्सा संस्थानों को जापान के विश्वविद्यालयों, अस्पतालों, अनुसंधान संस्थानों और तकनीकी कंपनियों से जोड़ने की दिशा में भी संभावनाएं हैं। कैंसर, मधुमेह, वृद्धजन स्वास्थ्य, पुनर्वास, डिजिटल हेल्थ, एआई, निदान तकनीक और चिकित्सा उपकरणों को प्राथमिक क्षेत्रों में रखा जा सकता है।
संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, विशेषज्ञों एवं शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान, संयुक्त प्रशिक्षण, तकनीक हस्तांतरण और नवाचार केंद्रों के माध्यम से दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र की साझेदारी को नई मजबूती मिल सकती है। भारत-जापान की साझेदारी का अगला चरण केवल निवेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य, कौशल, तकनीक, अनुसंधान और रोजगार को जोड़ते हुए एक ऐसे मॉडल की दिशा में बढ़ेगा, जो उत्तर प्रदेश को भविष्य की स्वास्थ्य अर्थव्यवस्था का मजबूत केंद्र बना सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती: कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में जारी हैं प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश: नशे में धुत व्यक्ति ने बहस के बीच बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी

आगरा पुलिस कमिश्नर की हाजिरी माफी की अर्जी नामंजूर, हाईकोर्ट में तलब, डीजीपी को तलब करने की चेतावनी


