कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक किमी तक उखड़ी परत, कराई मरम्मत
कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक किमी तक उखड़ी परत, कराई मरम्मत लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। कई स्थानों पर सड़क की तारकोल उखड़ रही है। हालांकि, मरम्मत कार्य किया जा रहा है। भविष्य में क्षति होने पर तुर…

सौजन्य से:- Hindustan
कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक किमी तक उखड़ी परत, कराई मरम्मत
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। कई स्थानों पर सड़क की तारकोल उखड़ रही है। हालांकि, मरम्मत कार्य किया जा रहा है। भविष्य में क्षति होने पर तुरंत मरम्मत के लिए मशीनें और संसाधन मौजूद हैं। एनएचएआई का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों को सुलझाने का प्रयास जारी है।
विश्वस्तरीय सड़क के दावे के साथ शुरू किए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भी कई स्थानों पर सड़क की तारकोल उखड़ने का सिलसिला जारी है। अब कानपुर से लखनऊ वाली लेन में किमी 48 से 49 और किमी 46.9 से 47 तक सड़क पर नए सिरे से तारकोल का लेपन किया गया। कई स्थानों पर तारकोल हल्का सा दबा है। संभावना है कि यहां भी नए सिरे से इसे बिछाया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा समस्या कानपुर से लखनऊ वाले लेन में आ रही है। 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के 42 किमी वाले ग्रीनफील्ड हिस्से में लोकार्पण के बाद से ही खामियां सामने आ रही हैं। 26 जुलाई को किलोमीटर 64 पर सड़क धंसने का पहला मामला आया था। हालांकि अब सड़क धंसने की घटनाएं कम हुई हैं, लेकिन तीन लेन वाले हिस्से की तीसरी लेन में तारकोल उखड़ने की समस्या जारी है। किमी 46.9 से 47 और किमी 48 से 49 पर तारकोल उखड़ने की पेट्रोलिंग टीम को जानकारी मिलते ही यहां पर तुरंत नए सिरे से लेपन कार्य कराया गया। वहीं, जल निकासी के लिए नालियों को चौड़ा करने का काम भी अधिकांश स्थानों पर पूरा कर लिया गया है.
त्वरित मरम्मत के लिए गिट्टी के ढेर और मशीनें तैनात
भविष्य में सड़क खराब होने पर तत्काल मरम्मत के लिए निर्माणदायी संस्था ने तैयारी कर रखी है। कानपुर-लखनऊ लेन पर कई स्थानों पर तारकोल-मिक्स गिट्टी के ढेर, रोलर और बुलडोजर किनारे खड़े नजर आए। कर्मचारियों के अनुसार, बारिश के दौरान कहीं भी तारकोल उखड़ने पर तुरंत पेचवर्क करने के उद्देश्य से इन संसाधनों को मौके पर रखा गया है।
धंसी मिट्टी भरी गई, पुल पर उखड़ा सीमेंट सही किया गया
बारिश के कारण क्रैश बैरियर के पास धंसी मिट्टी में दोबारा भराव कर कर दिया गया है। पानी से मिट्टी फिर न बहे, इसके लिए वहां एक हिस्से को सीमेंट से पक्का भी किया गया है। इसके साथ ही किलोमीटर 58.5 पर भी उखड़े तारकोल को सही कर दिया गया है। एनएचएआई का कहना है कि प्रभावित हिस्सों को ठीक कर दिया गया है और पूरे एक्सप्रेसवे पर लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी समस्या को तुरंत दूर किया जा सके।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Agra News: सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

NH-24 वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गहरे गड्ढे: करोड़ों की लागत से बनी सड़क बदहाल, दुर्घटना का खतरा - Haiderganj(Kasimabad) News

यूपी: फिर धंसा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक साथ 700 मीटर तक आईं लंबी दरारें; एक लेन करनी पड़ी बंद


