होमविकासAgra News: सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विकास

Agra News: सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Agra News: सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर Agra News: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त Agra News: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सिकं…

Hindustan के अनुसार21 अगस्त 2026 को 02:55 pm बजे
Agra News: सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सौजन्य से:- Hindustan

Agra News: सिकंदरा योजना में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Agra News: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त

Agra News: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सिकंदरा योजना में अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में योजना के सेक्टर-2बी स्थित भूखण्ड संख्या 163 और 164 पर बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए लगभग 500 वर्ग गज क्षेत्र में बनाई गई अवैध बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम खान ने बताया कि भू-स्वामियों द्वारा परिषद के प्रचलित नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति के बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही अधिशासी अभियंता सूरज पाल सिंह ने सहायक अभियंता गजेन्द्र सिंह को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रवर्तन दल ने मौके पर स्थिति की जांच के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान सहायक अभियंता मयंक कुमार कौशिक, अवर अभियंता सुनील कुमार यादव और अभिनव कीर्तिराव सहित परिषद के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार पाल ने चेतावनी दी है कि आवास विकास परिषद की किसी भी योजना में अवैध या बिना स्वीकृति के निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें