अयोध्या-काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी; लखनऊ की सड़कों पर लगे पोस्टर, गरमाया मामला
Mathura Poster in Lucknow: मथुरा को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाती दिख रही है। यूपी चुनाव से पहने मथुरा के मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जा रहा है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विवाद को एक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Mathura Poster in Lucknow: मथुरा को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाती दिख रही है। यूपी चुनाव से पहने मथुरा के मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाया जा रहा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के विवाद को एक बार फिर गरमाया जा रहा है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से इस संबंध में लखनऊ की सड़कों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। ये चर्चा का विषय बन रहे हैं। मथुरा में प्रमुख स्थलों से नॉनवेज दुकानों को हटाने का मामला गरमाया हुआ है। मांग को लेकर भूख हड़ताल भी शुरू हुई। कई कथावाचक इस मांग के समर्थन में सामने आए। अब विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है।
मथुरा को लेकर अभियान की शुरुआत
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर अभियान शुरू किया गया है। इसको लेकर लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर पोस्टर लगाए गए। मथुरा में रोहित मिलान की ओर से नॉनवेज दुकानों को हटाने की मांग का परिषद ने समर्थन किया है। परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की ओर से पोस्टर लगवाने की बात सामने आई है। इस पोस्टर में लिखा गया- 'अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी, आ रहे हैं भगवाधारी'।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से नारा दिया गया है- हर सनातनी की गूंज, नहीं होंगे आधे-आधे, अब मथुरा में होगा राधे-राधे। रोहित मिलान की मांग को समर्थन देते हुए परिक्रमा मार्ग से मांस, मछली और शराब की दुकानें तत्काल हटाने की मांग की गई है। साथ ही, सरकार से मांग की गई है कि अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाए।
30 अगस्त को प्रदर्शन का ऐलान
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने 30 अगस्त को लखनऊ में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। गोपाल राय ने कहा कि कार्यालय से हजारों कार्यकर्ता डीएम कार्यालय तक मार्च करते हुए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिषद से जुड़े 25 हजार कार्यकर्ताओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। हम डीएम के जरिए सरकार को ज्ञापन देकर रोहित मिलान की मांगों पर फैसले की सरकार से मांग करेंगे। साथ ही, मंदिर निर्माण के लिए अभियान को भी तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


