जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: मथुरा में तैयारियों की समीक्षा, गन्ना मंत्री ने दी जानकारी - Mathura News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mathura - Mathura Janmashtami Preparations Review | CM Yogi Adityanath Visit Update जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:मथुरा में तैयारियों की समीक्षा, गन्ना…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mathura
- Mathura Janmashtami Preparations Review | CM Yogi Adityanath Visit Update
जन्माष्टमी उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:मथुरा में तैयारियों की समीक्षा, गन्ना मंत्री ने दी जानकारी
- कॉपी लिंक
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की। बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, परिषद उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, सीईओ लक्ष्मी एन और नगर आयुक्त ओजस्वी राज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन शामिल रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाए, साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में जानकारी दी गई कि 5253वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत 2 से 4 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले में पांच मुख्य और 21 छोटे मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट परफॉर्मर भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 4 सितंबर को विश्राम घाट पर 5100 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा, जिसकी संख्या बढ़ाने के निर्देश मंत्री ने दिए।
पर्व के लिए 25 प्रमुख चौराहों और तीन घाटों पर विशेष विद्युत सजावट की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 17 प्रमुख स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। प्रमुख मंदिरों की भी विशेष सजावट और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 3 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 76 अस्थायी शौचालय, 186 पेयजल टैंकर और लगभग 1800 वाहनों की क्षमता वाली पांच स्थायी व 10 अस्थायी पार्किंग तैयार की जा रही हैं। सफाई व्यवस्था के लिए लगभग 1100 सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे, जबकि जन्मस्थान के आसपास 250 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात होंगे।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपद को तीन जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 95 बैरियर, 15 वॉच टावर, 125 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। मंत्री ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस और अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम - up govt widens 8 religious roads for tourism elections

CM योगी की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा: धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल समेत 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन; 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद - cm yogi present as 8 bjp candidates file rajya sabha nomination


