दीपावली पर चालू होगा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर, 10 लाख की आबादी को जाम से मिलेगी राहत
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के तहत पक्का पुल से डालीगंज तक बना शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर दीपावली से पहले चालू होगा। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत लगातार शहर के अल…

सौजन्य से:- Navbharat Times
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के तहत पक्का पुल से डालीगंज तक बना शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर दीपावली से पहले चालू होगा।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत लगातार शहर के अलग-अलग हिस्सों में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत निर्मित शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर इस बार दीपावली से पहले आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस 2-लेन वाले फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद डालीगंज से पक्का पुल के बीच की दूरी महज 2 मिनट में पूरी की जा सकेगी।
LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को सीनियर अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और शेष बचे कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार, इस नए रूट के चालू होने से पक्का पुल से सीधे समतामूलक चौराहे तक निर्बाध यातायात बहाल होगा, जिससे पुराने लखनऊ की घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले करीब 10 लाख नागरिकों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
डामरीकरण और लाइटिंग का काम तेज
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पक्का पुल से डालीगंज रोटरी के बीच बना यह 2-लेन फ्लाईओवर कुल 1.1 किलोमीटर लंबा है। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाले इस बड़े फ्लाईओवर की जमीन से कुल ऊंचाई करीब 25 मीटर है, जो इसे राजधानी का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर बनाती है। इसके साथ ही मुख्य स्ट्रक्चर का सिविल कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है और मौजूदा समय में सड़क पर डामरीकरण यानी तारकोल बिछाने व अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट्स लगाने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
एलडीए वीसी ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया है कि अक्टूबर माह के आखिरी हफ्ते तक फिनिशिंग से जुड़े सभी काम अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं, ताकि दीपावली के पावन पर्व पर शहरवासियों को सुगम आवागमन का तोहफा सौंपा जा सके।
IIT BHU की डिजाइन पर बनेगी इंटीग्रेटेड रोटरी
बताया जाता है कि फ्लाईओवर पर सुचारु और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए टीले वाली मस्जिद के पास एक नई इंटीग्रेटेड रोटरी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मरी माता मंदिर के समीप पूर्व निर्मित रोटरी को री-मॉडल करके वाहनों के सुगम निकास के लिए 4-लेन पैसेज विकसित किया जाएगा, जिससे चढ़ने और उतरने वाले वाहनों में टकराव की स्थिति न बने। एलडीए वीसी ने बताया कि इस पूरे जंक्शन के ट्रैफिक मैनेजमेंट और इंटीग्रेटेड रोटरी की तकनीकी ड्राइंग IIT BHU और VNIT नागपुर के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम की ओर से व्यापक सर्वे के बाद तैयार की गई है।
ऐतिहासिक पक्का पुल बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज
निरीक्षण के दौरान LDA उपाध्यक्ष ने पुराने लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण कार्ययोजना भी साझा की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से पक्का पुल के ठीक पास गोमती नदी पर एक नया समानांतर पुल बनाया जा रहा है। जैसे ही सेतु निगम का नया पुल बनकर तैयार होकर यातायात के लिए चालू हो जाएगा, वैसे ही पुराने ऐतिहासिक पक्का पुल पर चार पहिया व दो पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके बाद पक्का पुल को पूरी तरह से पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित 'पेडेस्ट्रियन ब्रिज' के रूप में विकसित व उपयोग किया जाएगा, जिससे धरोहर को नुकसान से बचाते हुए पर्यटन और सैर-सपाटे को बढ़ावा मिलेगा।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में 15 हजार के लिए दोस्त को मार डाला: 5 लड़कों ने सिर पर ताबड़तोड़ चापड़ मारे, एक अंगुली भी काटी - Prayagraj (Allahabad) News

HCL के मंच पर CM को देख नर्वस हुई छात्रा, योगी ने हौसला बढ़ाते हुए कहा- घबराइए नहीं, आराम से बोलिए, देखें वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए कर दी बड़ी मांग


