HCL के मंच पर CM को देख नर्वस हुई छात्रा, योगी ने हौसला बढ़ाते हुए कहा- घबराइए नहीं, आराम से बोलिए, देखें वीडियो
राजधानी लखनऊ में एचसीएल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुई। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: एचसीएल टेक कंपनी के लखनऊ में 10 साल पूरे होने के मौक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजधानी लखनऊ में एचसीएल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुई। उन्होंने छात्रों को संबोधित किया।
सिद्धार्थ प्रताप सिंह, लखनऊ: एचसीएल टेक कंपनी के लखनऊ में 10 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को आईटी सिटी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। सीएम योगी ने एक ऐसा काम किया, जिसने सबका दिल जीत लिया।
दरअसल, HCL GUVI इमर्जिंग टेक स्किलिंग सेंटर की छात्रा रचना राय को मंच पर अपने अनुभव साझा करने के लिए बुलाया गया। रचना जैसे ही माइक के सामने आईं, तो हजारों लोगों की भीड़ और सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर वो घबरा गईं। उनके चेहरे पर झिझक साफ दिख रही थी। आवाज लड़खड़ा रही थी और वो ठीक से बोल नहीं पा रही थीं।
सीएम योगी ने कहा- घबराइए नहीं
मंच पर मौजूद सीएम योगी ने तुरंत रचना की घबराहट को भांप लिया। उन्होंने सख्त प्रशासक वाली छवि से अलग एकदम अभिभावक तुल्य अंदाज से मुस्कुराते हुए कहा कि घबराइए नहीं, आराम से बोलिए। सीएम योगी के इतना कहते ही पूरे हॉल में तालियां बज उठीं और माहौल हल्का हो गया। सीएम योगी ने अपनेपन से रचना को ढांढ़स बंधाया। इस एक वाकया ने रचना का आत्मविश्वास लौटा दिया। इसके बाद रचना ने खुद को संभाला और बिना रुके अपनी पूरी बात रखी। उन्होंने अपने एचसीएल में अपनी ट्रेनिंग और स्किलिंग को लेकर अनुभव साझा किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
HCL के मंच पर CM योगी के इस मानवीय और संवेदनशील अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि मंच पर हजारों युवाओं के सामने एक छात्रा की घबराहट को समझना और उसे हौसला देना ही एक सच्चे नेता की पहचान है। इस कार्यक्रम में HCL Tech की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। इस दौरान CM योगी ने कहा कि यूपी अब टेक्नोलॉजी का बाजार नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी का निर्माता बन रहा है।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

प्रयागराज में 15 हजार के लिए दोस्त को मार डाला: 5 लड़कों ने सिर पर ताबड़तोड़ चापड़ मारे, एक अंगुली भी काटी - Prayagraj (Allahabad) News

दीपावली पर चालू होगा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर, 10 लाख की आबादी को जाम से मिलेगी राहत

कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, बाढ़ पीड़ितों के लिए कर दी बड़ी मांग


