Gorakhpur News: गोरखपुर के शुभम और अयोध्या के चैतन्य ने जीता गोल्ड
Gorakhpur News: गोरखपुर के शुभम और अयोध्या के चैतन्य ने जीता गोल्ड Gorakhpur News: गोरखपुर में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन अलग-अलग भार वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। गो…

सौजन्य से:- Hindustan
Gorakhpur News: गोरखपुर के शुभम और अयोध्या के चैतन्य ने जीता गोल्ड
Gorakhpur News: गोरखपुर में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन अलग-अलग भार वर्ग में प्रतियोगिताएं हुईं। गोरखपुर के शुभम कुमार राव ने 55 किलो में गोल्ड मेडल जीता। मुरादाबाद के छह खिलाड़ियों ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा।
Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को अलग-अलग वजन भार वर्ग की बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर-19 में 55 किलो भार वर्ग में गोरखपुर के शुभम कुमार राव ने प्रयागराज के सत्यम कुमार को और 68 किलो वजन में अयोध्या के चैतन्य शिखर ने शिवम सिंह यादव को हराकर गोल्ड मेडल जीता। अलग-अलग भार वर्ग में मुरादाबाद के छह खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया। बुधवार को इस प्रतियोगिता का समापन होगा। सहजनवा के मुरारी इण्टर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 35 किलो वजन में मुरादाबाद के तरुण ने गोल्ड मेडल जीता। आगरा के विशाल अहिरवार और कानपुर के शिवेंद्र राजपूत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 41 किलो भार वर्ग में मिर्जापुर के आदित्य, 48 किग्रा वजन में प्रयागराज के सनी भारती, 78 किलो में आगरा के लकी कुमार और कानपुर के आदित्य सिंह ने गोल्ड जीता। तीसरे स्थान पर गोरखपुर के शिवम और आयुष यादव रहे。
अंडर-19 बालक वर्ग के प्रतियोगिता
अंडर-19 बालक वर्ग के 45 किलो वजन में मुरादाबाद के कार्तिक ने वाराणसी के शिवम चौहान ने गोल्ड जीता। 51 किलो में मिर्जापुर के मृत्युंजय, वाराणसी के पवन साहनी और मुरादाबाद के लक्ष्य गौतम क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। 59 किलो वजन में मुरादाबाद के आदर्श ने गोरखपुर के रंजीत को हरा गोल्ड जीता।
प्रतियोगिता में मौजूद लोग
इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मेजर साकेत श्रीवास्तव, सुप्रिया सिंह, शैलेन्द्र प्रताप, हृदयेश रावत, अरुणेंद्र राय, अभय प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, मनोज सिंह, रामकृपाल मौर्य, अमीरुद्दीन अंसारी, संपूर्णानंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में लखनऊ के मोहित कुमार, अगम कुमार, कीर्ति यादव, अभिषेक चौधरी, गोरखपुर के दुर्गेश पासवान, विजय प्रजापति, श्वेता तिवारी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक हिली धरती, रात 10:24 बजे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

सीएम योगी बोले- अगले पांच साल में लखनऊ को देश की एआई इनोवेशन सिटी बनाना टारगेट

कानपुर मंडल ओपीडी समय-सारणी: उर्सुला, उन्नाव, इटावा समेत 13 जिलों के अस्पतालों में आज कौन से डॉक्टर बैठेंगे? देखें लिस्ट - kanpur division opd schedule 7 oct check doctor list for gsvm ursula unnao etawah nearby district hospitals


