होम›धर्म-आस्था›यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम - up govt widens 8 religious roads for tourism elections
धर्म-आस्था

यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम - up govt widens 8 religious roads for tourism elections

यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक महत्व की आठ सड़कों को चौड़ा कर फोर लेन बनाएगी। इन सड़कों ...और पढ़ें H…

Jagran के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 05:04 pm बजे
यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम
 - up govt widens 8 religious roads for tourism elections

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम

उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक महत्व की आठ सड़कों को चौड़ा कर फोर लेन बनाएगी। इन सड़कों ...और पढ़ें

HighLights

- आठ धार्मिक सड़कों का चौड़ीकरण कर फोर लेन बनाया जाएगा।

- इन परियोजनाओं पर कुल 1346 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

- कल्कि धाम, नैमिषारण्य जैसे तीर्थस्थलों तक पहुंच आसान होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश सरकार पार्टी के धार्मिक एजेंडे को भी धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में धार्मिक महत्व की आठ सड़कों को चौड़ा करते हुए फोर लेन बनाने का काम जल्द शुरू कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल इन सड़कों के निर्माण पर 1346 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इन सड़कों के चौड़ा होने से संभल जिले का कल्कि धाम मंदिर, कुशीगर जिले के फाजिलनगर में स्थित जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का महापरिनिर्वाण स्थल, सीतापुर जिले में प्रसिद्ध तीर्थस्थल नैमिषारण्य (नीमसार), मुजफ्फरनगर जिले में मोरना-शुक्रतीर्थ (शुक्रताल) और बौद्ध स्थल संकिसा जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।

चार लेन की बनाई जाएंगी सड़कें

संभल जिले में संभल-जोया मार्ग एचौड़ा कम्बोह स्थित कल्कि धाम होते हुए खिरनी गंगा एक्सप्रेसवे तक 18.26 किमी लंबे मार्ग को 140.77 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन बनाया जाएगा। सीतापुर जिले में 10 किमी लंबे कल्ली-नीमसार-पनाहगार मार्ग 92.54 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन किया जाएगा। इन दोनों योजनाओं की फाइल स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को भेजी गई है।

सीतापुर जिले में ही लखनऊ-सीतापुर मार्ग पर स्थित सिधौली से कल्ली चौराहा होते हुए नैमिषारण्य तक लगभग 29 किमी मार्ग को 287 करोड़ रुपये की लागत से चार लेन बनाया जाएगा। इस योजना की फाइल कैबिनेट की स्वीकृति के लिए प्रस्तावित की गई है।

मोरना-शुक्रताल मार्ग का चौड़ीकरण

मुजफ्फरनगर जिले में 4.7 किमी लंबे मोरना-शुक्रताल मार्ग को चौड़ा किए जाने के लिए 22.74 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इस सड़क की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई है।

मीरजापुर जिले में शास्त्री ब्रिज से दूधनाथ तिराहा होते हुए बस्तर तिराहा तक मार्ग को चार लेन बनाने की योजना तैयार की गई है। 2.4 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 70.30 करोड़ रुपये खर्च होगा। इस सड़क की फाइल स्वीकृति के वित्त विभाग को भेजी गई है।

इन जिलों में भी होगा काम

वहीं, फर्रूखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद-सकिंसा मार्ग के 1.6 किमी को 14.22 करोड़ रुपये की लागत से तथा कुशीनगर जिले में फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग के 1.4 किमी को चार लेन बनाने के लिए 19.47 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दे दी गई है।

धर्मार्थ कार्य योजना में सबसे बड़ा काम बरेली जिले में अहिच्क्षेत्र जैन मंदिर से आंवला होते हुए भमौरा तक की सड़क को चार लेन बनाने का काम पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में शामिल है। 41 किमी लंबे इस मार्ग के लिए 699 करोड़ करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। यह मार्ग भमौरा से गंगा एक्सप्रेसवे के बिनावर इंटरचेंज को जोड़ता है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें