होम›धर्म-आस्था›राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद - cm yogi present as 8 bjp candidates file rajya sabha nomination
धर्म-आस्था

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद - cm yogi present as 8 bjp candidates file rajya sabha nomination

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा के आठों प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। HighLights - मुख…

Jagran के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 11:04 am बजे
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद - cm yogi present as 8 bjp candidates file rajya sabha nomination

सौजन्य से:- Jagran

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा के आठों प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

HighLights

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

- राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के आठों उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।

- पंकज चौधरी, केशव मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सभी आठों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार ने विधान भवन में नामांकन दिया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

पर्चा दाखिला के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें