होम›धर्म-आस्था›CM योगी की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा: धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल समेत 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन; 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान
धर्म-आस्था

CM योगी की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा: धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल समेत 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन; 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान

- Hindi News - Up khaas - UP Rajya Sabha Election Nomination | Yogi Adityanath Candidates List CM योगी की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा:धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल समेत 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन; 16 अ…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 02:04 pm बजे
CM योगी की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा:  धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल समेत 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन; 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Up khaas

- UP Rajya Sabha Election Nomination | Yogi Adityanath Candidates List

CM योगी की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा:धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल समेत 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन; 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा के सभी आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने विधान भवन में पर्चा भरा। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने इन आठ नामों का ऐलान 5 अक्टूबर को किया था। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होना है।

विधान भवन पहुंचकर दाखिल किया नामांकन

नामांकन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी और बलदेव सिंह औलख समेत अन्य नेता भी नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे।

भाजपा ने 5 अक्टूबर को घोषित किए थे 8 नाम

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। इनमें धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, जबकि प्रकाश पाल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। प्रियंका सिंह रावत पूर्व लोकसभा सांसद और राम प्रताप सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं।

16 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। इसके बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान 16 अक्टूबर को कराया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें