राहुल गांधी के लिए कांग्रेस कर रही नापाक कोशिश, यूपी में है और रहेगी योगी सरकार, बिना बारूद की गोली हैं भूपेश बघेल: संतोष पांडे
राहुल गांधी के लिए कांग्रेस कर रही नापाक कोशिश, यूपी में है और रहेगी योगी सरकार, बिना बारूद की गोली हैं भूपेश बघेल: संतोष पांडे सट्टा कारोबार, कोल घोटाला, शराब घोटाला जैसी करतूतों की इनकी दुर्गंध दूर तक फैल गई है. भूपेंद…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राहुल गांधी के लिए कांग्रेस कर रही नापाक कोशिश, यूपी में है और रहेगी योगी सरकार, बिना बारूद की गोली हैं भूपेश बघेल: संतोष पांडे
सट्टा कारोबार, कोल घोटाला, शराब घोटाला जैसी करतूतों की इनकी दुर्गंध दूर तक फैल गई है. भूपेंद्र दुबे की रिपोर्ट.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : October 6, 2026 at 4:07 PM IST
रायपुर: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR में गड़बड़ी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और भारतीय जनता पार्टी द्वारा गलत तरीके से इसे करवाए जाने के आरोपों को लेकर एकजुट हुई कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के विरोध का कोई औचित्य और मतलब नहीं है. राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए कांग्रेस गलत तरीके की राजनीति कर रही है, जिसका आज तक कोई फायदा हुआ नहीं है. भारतीय जनता पार्टी सभी जगह पर मजबूत है और विकास का काम कर रही है. इस तरह के गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी का कुछ नहीं होने वाला.
उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार है और योगी जी की ही सरकार रहेगी. विपक्ष के हमले और उत्तर प्रदेश के चुनाव के साथ ही छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास के कामों को लेकर ईटीवी भारत से बात करते हुए, राजनांदगांव सांसद और छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडे ने कहा, ''कांग्रेस और उसके सहयोगी दल राहुल गांधी को लॉन्च करने के लिए नापाक राजनीति कर रहे हैं, जिसका कोई फायदा उनको नहीं मिलने वाला है.''
जवाब: राजनीतिक हित साधने की बात तो दूर है, बार-बार राहुल गांधी को लॉन्च करने की कोशिश में जुटी है कांग्रेस पार्टी. कांग्रेस पार्टी और उनकी माताजी, उनकी बहन कोई न कोई मुद्दा लेकर आते हैं और वो फेल हो जाते हैं. उनकी पार्टी सोचती रहती है, क्या किया जाए तो वो इस बार मतदाता पुनरीक्षण के मामले को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. इस मामले में जहां-जहां गए वहां-वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी. पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा विरोध किया वहां पर हमारी सरकार बनी. बिहार में विरोध किया वहां हमने एनडीए की सरकार बनाई. मोदी जी की माताजी के लिए अपशब्द कहे जा रहे हैं. क्या कांग्रेस यह चाहती है कि घुसपैठिए यहां के वोटर बन जाएं और वोट डालें, या फिर जिनकी मौत हो गई है वो भी वोटर बने रहें.
सवाल: आप पर आरोप लगता है कि जब आप पर कोई सवाल उठता है या कहीं दिक्कत होती है, तो आप संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग करने लगते हैं, प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई या फिर मतदाता पुनरीक्षण इन सब तरीकों से आपकी सरकार चल रही है ?
जवाब: 12 जून 1975 को आपातकाल देश में लगाया गया. आपातकाल लगने के 15 दिन के भीतर जानते हैं क्या हुआ था. आपातकाल में इंदिरा गांधी जी के चुनाव को अवैध घोषित किया गया था. लेकिन 15 दिन में ही इंदिरा जी ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए कार्यकाल बढ़ा लिया था. यहां पर किसने की थी संविधान की अवहेलना, किसने लगाया था देश में इमरजेंसी. कांग्रेस के एक बड़े नेता ने ही कहा था, ''जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो थरती थोड़ी हिलती है.'' इनके मनमोहन सिंह जी ने कहा था, ''9 दिसंबर 2006 को राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) की बैठक में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों का होना चाहिए ताकि वे विकास में समान रूप से भागीदार बन सकें.'' इनके नेता फालतू बातें करते हैं. आज की तारीख में कांग्रेस की अपनी कोई आइडियोलॉजी अपना कोई सिद्धांत नहीं है. कांग्रेस माओवादी और मुस्लिमवादी हो गई है.
सवाल: राहुल गांधी के बयान को आप लोग पहले तव्वजो नहीं देते थे, अब उसी राहुल गांधी के बयान और काम ने पूरे भारतीय जनता पार्टी में खलबली मचा रखी है, आपके सहयोगी दलों में भी यही हाल है ?
जवाब: भारतीय जनता पार्टी में कोई खलबली नहीं है, यह तो वही बात है कि हाथी चले बाजार....आगे की पंक्ति पूरा देश जानता है, कहने की जरूरत नहीं है. मतदाता पुनरीक्षण का काम कानून के तहत हो रहा है. हम देश में चुनाव जीत रहे हैं इसकी वजह है उनकी वाणी में उनकी बोली में इनके तत्वों में कोई दम नहीं है. यह विदेश की धरती में जाकर देश का अपमान करते हैं. राष्ट्र अध्यक्ष का अपमान करते हैं. विदेशी राष्ट्रीय अध्यक्ष जो महिला हैं उसका अपमान करते हैंं मंच पर गलत तरीके का प्रदर्शन करते हैं ,नाटक करते हैं और हल्कापन दिखाते हैं.
सवाल: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने को मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है. बस्तर और सरगुजा मंडल को मजबूत करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम किए जा रहे हैं, इसे आप कैसे देखते हैं ?
जवाब: कांग्रेस कहीं भी सफल होने वाली नहीं है. बस्तर हो या फिर सरगुजा हमारी पार्टी और सरकार दोनों बेहतर काम कर रही है. कांग्रेस अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होगी.
सवाल: झारखंड चुनाव में आप बहुत मजबूती से गए, लेकिन आप वहां टिक नहीं पाए. आपका गठबंधन उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले ज्यादा सक्रिय होता दिख रहा है ?
जवाब: झारखंड की जो डेमोग्राफी है, उसमें बहुत कुछ विवादित है. जिसमें धर्म परिवर्तन भी एक बड़ा मामला है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अभी भी आगे है और जब इलेक्शन आएगा उस समय भी भाजपा ही आगे रहेगी. परिणाम भाजपा के ही पक्ष में जाएगा.
सवाल: उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में जिस तरीके के परिणाम आए वह भारतीय जनता पार्टी के लिए कितनी बड़ी चुनौती है. कई सीटों पर दूसरे राजनीतिक दलों के सांसद जीते हैं ?
जवाब: झूठ और अफवाह बार-बार नहीं चलता है. ये संविधान लेकर निकले थे कि परिवर्तन कर देंगे, बदल देंगे, वह एक बार चल गया. यूपी में जो माहौल है वो योगी आदित्यनाथ के पक्ष में है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कमल लिखेगा.
सवाल: सेवा संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा आयोजन कर रही है ?
जवाब: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे देश के कार्यकर्ताओं ने यह तय किया की पीएम दीर्घायु हों स्वस्थ हों. इसके लिए आशीर्वाद का एक दीया जलाया जाए. इस मौके पर ब्लड डोनेशन और हेल्थ कैंप लगाया जाए. 7 अक्टूबर को हमें इस संबंध में बड़ा मार्गदर्शन पीएम मोदी का मिलने वाला है. सेवा संकल्प अभियान के जरिए बच्चों की प्रतिभा को निखारने की भी कोशिश की जा रही है. हम ये बताना चाहते हैं कि कैसे जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब भुज का भूकंप आया था. उन्होने कैसे उससे निपटा और लोगों को राहत पहुंचाई. कोरोना में लोगों को मदद देने से व्यवस्था जुटाने तक का काम किया. पीएम मोदी ने पूरे विश्व का मार्गदर्शन किया है. हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास रखते हैं इसलिए पूरे विश्व के कल्याण के लिए हम काम करते हैं. हम पूरे विश्व को निदान देते हैं लेकिन दूसरे देश के लोग हमें बीमारी देते हैं. आतंकियों ने जिस तरह की घटना हमारे देश में की उसका बदला हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया. गरीब कल्याण के लिए पीएम मोदी ने कई काम किए हैं.
सवाल: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बार-बार यही कहते हैं पीएम मन की बात करते हैं जो वादों में बात होती है, जमीनी हकीकत का उससे कुछ लेना-देना नहीं होता. छत्तीसगढ़ रिमोट कंट्रोल से चल रहा है. सड़कें खराब हैं, किसान परेशान है और महतारी वंदन बंद है ?
जवाब: भूपेश बघेल के पास कहने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता यह जान चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में अब कुछ कारतूस ऐसे हैं जो चल चुके हैं. अब सिर्फ कारतूस का खोखा बचा है, उसके भीतर का बारूद खत्म हो गया है. इनकी करतूतों जैसे सट्टा कारोबार, कोल घोटाला, शराब घोटाला इसकी जो दुर्गंध है वह बहुत दूर तलक तक फैल गई है. इसलिए उनका जमाना चला गया और यह फालतू भाषण देने की उनकी जरूरत नहीं है. उनको छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है. किसानों के धान का रेट हमने बढ़ाया. क्वांटिटी हमने बढाई. 21 कुंतल की अंतर की राशि हमने दी, ये क्या बताएंगे हमें. बारिश खत्म हो चुकी है जल्द ही सड़कों पर काम भी शुरू होगा.
बस्तर नहीं अब दूर: 850 गांवों तक पहुंची बस, 1 साल में 24 लाख किमी का सफर पूरा
‘सबके लिए आवास’ का संकल्प हुआ साकार, विश्व पर्यावास दिवस पर छत्तीसगढ़ को मिला सम्मान
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली 8 सड़कें होंगी फोर लेन, विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होगा काम - up govt widens 8 religious roads for tourism elections

CM योगी की मौजूदगी में आठों प्रत्याशियों ने भरा पर्चा: धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल समेत 8 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन; 16 अक्टूबर को 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, CM योगी रहे मौजूद - cm yogi present as 8 bjp candidates file rajya sabha nomination


