होमशिक्षा-करियरलखनऊ: यूपी की राजधानी में मकान और दुकान के लिए जमीन खरीदने का मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा-करियर

लखनऊ: यूपी की राजधानी में मकान और दुकान के लिए जमीन खरीदने का मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

लखनऊ: यूपी की राजधानी में मकान और दुकान के लिए जमीन खरीदने का मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन Plot in Lucknow: लखनऊ में वृंदावन योजना के गोवर्धन एंक्लेव में 17 वर्ग मीटर की दुकानें भी नीलामी से बेची जा रही हैं। इसकी आरक्षित…

Amar Ujala के अनुसार24 अगस्त 2026 को 02:55 am बजे
लखनऊ: यूपी की राजधानी में मकान और दुकान के लिए जमीन खरीदने का मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

सौजन्य से:- Amar Ujala

लखनऊ: यूपी की राजधानी में मकान और दुकान के लिए जमीन खरीदने का मौका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Plot in Lucknow: लखनऊ में वृंदावन योजना के गोवर्धन एंक्लेव में 17 वर्ग मीटर की दुकानें भी नीलामी से बेची जा रही हैं। इसकी आरक्षित कीमत करीब 25 लाख रुपये रखी गई है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

आवास विकास परिषद की वृंदावन और अवध विहार योजना में आवासीय, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग के भूखंड में आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित है। परिषद ने 100 से अधिक भूखंडों का पंजीकरण खोला है। इन्हें खरीदने के इच्छुक लोग सोमवार तक पंजीकरण कर सकते हैं। इन भूखंडों का आवंटन 25 अगस्त तक नीलामी के जरिये किया जाएगा।

आवास विकास की वृंदावन योजना रायबरेली रोड और अवध विहार योजना सुल्तानपुर रोड पर स्थित है। इनमें 2500 वर्ग मीटर से लेकर 15,665 वर्ग मीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। ग्रुप हाउसिंग के अलावा दुकान, होटल और स्कूल बनाने के लिए भी भूखंड उपलब्ध हैं।

25 लाख रुपये में दुकान

वृंदावन योजना के गोवर्धन एंक्लेव में 17 वर्ग मीटर की दुकानें भी नीलामी से बेची जा रही हैं। इसकी आरक्षित कीमत करीब 25 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा वृंदावन योजना में स्कूल, मल्टीप्लेक्स के अलावा अन्य उपयोग के व्यावसायिक भूखंड भी हैं। स्कूल के लिए 500 वर्ग मीटर से 4000 वर्ग मीटर तक के भूखंड हैं वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल के लिए 800 वर्ग मीटर से 15,000 वर्ग मीटर तक के बड़े भूखंड हैं। वृंदावन योजना में अब आईटी और एआई कंपनियों के लिए भी सस्ते दामों पर जमीन दी जा रही है।

आवेदन और नीलामी दोनों ऑनलाइन

आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि आवेदन और नीलामी प्रकि्रया ऑनलाइन है। यह upavpauction.procure247.com पर होगी। आवेदक इससे संबंधित अधिक जानकारी परिषद की वेबसाइट upavp.in से कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबरों 635491083 व 9274416926 पर भी संपर्क किया जा सकता है। लखनऊ के अलावा मेरठ, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर जोन की संपत्तियों के लिए भी आवेदन और लॉटरी एक ही समय पर तय है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें