होमशिक्षा-करियरजनता दर्शन में भाई ने बहन की बीमारी बताई: सीएम योगी ने तुरंत लोहिया अस्पताल भेजा; इलाज शुरू, आर्थिक मदद का भी आश्वासन - Lucknow News
शिक्षा-करियर

जनता दर्शन में भाई ने बहन की बीमारी बताई: सीएम योगी ने तुरंत लोहिया अस्पताल भेजा; इलाज शुरू, आर्थिक मदद का भी आश्वासन - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - CM Yogi Adityanath Janta Darshan | Lucknow Lohia Hospital Medical Help जनता दर्शन में भाई ने बहन की बीमारी बताई:सीएम योगी ने तुरंत लोहिया अस्पताल भेजा; इलाज शुरू, आर्थिक म…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 09:31 am बजे
जनता दर्शन में भाई ने बहन की बीमारी बताई:  सीएम योगी ने तुरंत लोहिया अस्पताल भेजा; इलाज शुरू, आर्थिक मदद का भी आश्वासन - Lucknow News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- CM Yogi Adityanath Janta Darshan | Lucknow Lohia Hospital Medical Help

जनता दर्शन में भाई ने बहन की बीमारी बताई:सीएम योगी ने तुरंत लोहिया अस्पताल भेजा; इलाज शुरू, आर्थिक मदद का भी आश्वासन

- कॉपी लिंक

लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में संवेदनशीलता की तस्वीर देखने को मिली। अयोध्या से आए श्याम सोनकर ने अपनी गंभीर रूप से बीमार बहन बबिता के इलाज की गुहार लगाई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और अयोध्या से लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल उसे एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजने के निर्देश दिए। अस्पताल में मरीज का इलाज शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया।

अयोध्या से बहन को लेकर लखनऊ पहुंचा था भाई

श्याम सोनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बहन बबिता कुछ दिनों से अयोध्या में भर्ती थीं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज को लेकर चिंता बनी हुई थी। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने आवास से ही मरीज को तत्काल लोहिया संस्थान भेजने की व्यवस्था कराई।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बबिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। बहन के भर्ती होने और इलाज शुरू होने की जानकारी मिलते ही श्याम ने राहत की सांस ली। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर फोन कर इलाज शुरू होने की जानकारी दी और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

बोले- पैसे की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे अन्य लोगों को भी मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार जरूरतमंदों के इलाज में हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित प्रार्थना पत्रों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज के लिए धन की कमी किसी के सामने बाधा नहीं बनेगी। अधिकारियों से उपचार का एस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया।

मासूम से बातचीत कर खिलखिलाए सीएम, हॉल में मुस्कान

जनता दर्शन में अपनी मां के साथ पहुंची एक मासूम बच्ची से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। उन्होंने बच्ची को दुलारा और उसके लिए चॉकलेट मंगाई। मुख्यमंत्री को चॉकलेट का रैपर खोलते देखकर बच्ची खिलखिला उठी। मुख्यमंत्री और बच्ची के बीच इस सहज संवाद ने जनता दर्शन में मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें