लखनऊ में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, सगी बहने समेत तीन घायल और एक की मौत - lucknow g 20 road bike accident one dead two injured
लखनऊ में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, सगी बहने समेत तीन घायल और एक की मौत लखनऊ में जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 28 वर्षीय अमिता वर्मा की मौत हो गई और उनकी बहन सलोनी व आलोक गंगवार घायल हो ग…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, सगी बहने समेत तीन घायल और एक की मौत
लखनऊ में जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें 28 वर्षीय अमिता वर्मा की मौत हो गई और उनकी बहन सलोनी व आलोक गंगवार घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर शहीद पथ की ओर जा रहे थे।
HighLights
- जी-20 रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई।
- हादसे में 28 वर्षीय अमिता वर्मा की मौके पर मौत।
- सलोनी वर्मा और आलोक गंगवार गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जी-20 रोड पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक तीखे मोड़ पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय अमिता वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी सगी बहन सलोनी वर्मा और बाइक चला रहे आलोक गंगवार घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से शहीद पथ की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन उसके समय पर नहीं पहुंचने पर वहां से गुजर रहे दंपती ने अपनी कार रोककर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने घायलों को लोहिया पहुंचाने मदद की।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपेई ने बताया कि रविवार को डायल-112 के माध्यम से जी-20 रोड पर बड़ा बैराज के आगे बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।
सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीखे मोड़ पर तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद अमिता की हालत गंभीर थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन उसके पहुंचने में देर होती देख वहां से गुजर रहे दंपती ने अपनी कार रोक दी। उन्होंने तीनों को कार में बैठाया और हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल ले जाने लगे। कार चला रहे अभिषेक ने रास्ते में पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और गंभीर हालत में अमिता को डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अमिता सैमसंग कंपनी में काम करने के साथ पढ़ाई भी कर रही थी। वहीं सलोनी निजी अस्पताल से पढ़ाई कर रही है।
हादसे में घायल आलोक और सलोनी को हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के स्वजन को सूचना देकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दोनों बहनें थीं, भाई पहुंचा अस्पताल: हादसे की सूचना पर अमिता का भाई शिवा अस्पताल पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि अमिता और सलोनी सगी बहनें हैं। दोनों चिनहट के सेवाग्राम सोसाइटी, मल्हौर में कमरा लेकर रह रही है।
मूल रूप से अंबेडकरनगर के मर्थुआ सरैया स्थित मातान दीन के यहां की रहने वाली है। बताया कि दोनों गांव के रहने वाले आलोक के साथ घूमने निकली थीं। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में दुकानदार पर हमला और आग लगाने का मामला दर्ज

यूपी में आईपीएस अफसर की मां की हत्या, बदमाशों ने लूटे जेवर, घर के अंदर पड़ा मिला शव

वाराणसी पुलिस ने चेन स्नेचर को मारी गोली: गोरखपुर के बदमाशों से बनारस में मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग में साथी दबोचा - Varanasi News


