होमक्राइमवाराणसी में दुकानदार पर हमला और आग लगाने का मामला दर्ज
क्राइम

वाराणसी में दुकानदार पर हमला और आग लगाने का मामला दर्ज

वाराणसी के भोजूबीर में एक कैफे संचालक पर मारपीट, तोड़फोड़, रंगदारी मांगने और आग लगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Jagran के अनुसार16 अगस्त 2026 को 11:55 pm बजे
वाराणसी में दुकानदार पर हमला और आग लगाने का मामला दर्ज

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी में मैगी मांगी, दुकानदार ने मना किया तो फूंक दी कार, सरेआम वारदात से क्षेत्र में दहशत

वाराणसी के भोजूबीर में एक कैफे संचालक ने युवकों पर मारपीट, तोड़फोड़, रंगदारी मांगने और उसकी कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

HighLights

- कैफे संचालक पर मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी का आरोप।

- रंगदारी न देने पर पीड़ित की कार में लगाई आग।

- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू की।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के भोजूबीर में एक कैफे संचालक ने कुछ युवकों पर मारपीट, तोड़फोड़, जातिसूचक गाली देने, प्रतिमाह पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने और उनकी कार में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरसौली भोजूबीर निवासी आदित्य सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 12 बजे वह अपने ममेरे भाई के साथ कैफे में सो रहा था। आरोप है कि शराब के नशे में अभिषेक रघुवंशी उर्फ पप्पू, सन्नी सिंह, आदित्य रघुवंशी, अरुण सिंह, शशिभूषण उपाध्याय उर्फ चूंडी, अभिजीत ओझा, अंशुमान सिंह और शाश्वत पांडेय समेत कई लोग बिना नंबर की कार से पहुंचे।

आरोपियों ने मैगी मांगने पर मना करने से नाराज होकर दोनों के साथ मारपीट की और कैफे में तोड़फोड़ कर दी। तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग की और रकम नहीं देने पर कैफे नहीं चलाने देने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने आदित्य के चचेरे भाई गोविंद कुमार सोनकर की मारुति स्विफ्ट कार के शीशे लाठी-डंडे से तोड़ दिए।

पड़ोसी की दुकान के साइन बोर्ड में भी ईंट-पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त करने और ताला तोड़ने का प्रयास करने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि 15 अगस्त की भोर करीब तीन बजे आरोपी दोबारा कई साथियों के साथ कैफे पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गोविंद कुमार की कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कैंट प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल कर रही है।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय का माहौल पैदा करती हैं। पुलिस प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। कैंट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें