होमक्राइमसावन का तीसरा सोमवार- काशी विश्वधाम में उमड़ी भीड़: हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी; 23 साल बाद नागपंचमी का दुर्लभ संयोग - Varanasi News
क्राइम

सावन का तीसरा सोमवार- काशी विश्वधाम में उमड़ी भीड़: हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी; 23 साल बाद नागपंचमी का दुर्लभ संयोग - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Up Sawan Somwar Live Kashi Vishwanath Varanasi Darshan Prayagraj Meerut Lucknow Kanpur Live Updates Photo Video सावन का तीसरा सोमवार- काशी विश्वधाम में उमड़ी भीड़:हेलिकॉप…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
सावन का तीसरा सोमवार- काशी विश्वधाम में उमड़ी भीड़:  हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी; 23 साल बाद नागपंचमी का दुर्लभ संयोग - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- Up Sawan Somwar Live Kashi Vishwanath Varanasi Darshan Prayagraj Meerut Lucknow Kanpur Live Updates Photo Video

सावन का तीसरा सोमवार- काशी विश्वधाम में उमड़ी भीड़:हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी; 23 साल बाद नागपंचमी का दुर्लभ संयोग

- कॉपी लिंक

आज सावन का तीसरा सोमवार है। नाग पंचमी भी है। यूपी के शिवालयों में भक्तों की भीड़ है। वाराणसी में 4 बजे मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। पूरा धाम हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज रहा है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों पर भी पहुंचे हैं। यहां से गंगाजल लेकर रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए। मंदिर क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। बाबा विश्वनाथ आज अर्धनारीश्वर स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं।

बाबा विश्वनाथ के धाम की सजावट मां काली की नगरी कोलकाता के करीब 50 हजार फूलों से की गई है। इनमें गेंदे के 3000, रजनीगंधा के 1500, गुलाब और जलबेड़ा की 500-500 माला से मंदिर को सजाया गया है। श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।

23 साल बाद दुर्लभ संयोग

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने कहा- श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि और आज सावन का तीसरा सोमवार है। नाग पंचमी का भी शुभ दिन है। यह दुर्लभ संयोग है। 23 सालों बाद ऐसा योग बना है। इससे पहले साल 2003 में ऐसा योग बना था।

भगवान भोलेनाथ के गले में नाग देवता को लिपटा कर और उनकी एक साथ पूजा करने से यह दिन और खास बन जाता है और फलदाई माना जाता है। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चार प्रहर में पूजा करने से मनवांछित मनोकामना पूरी होगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में लॉकर सुविधा बंद

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने कहा- मंदिर के अंदर सीमित जगह होती है, इसलिए श्रद्धालु जिग जैग लाइन में आएंगे। जगह-जगह पानी की व्यवस्था हैं, जिससे महिलाएं और बुजुर्ग गर्मी में परेशान न हों। मेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। सबसे अहम बदलाव ये है कि धाम में मौजूद सभी लॉकर सुविधा बंद है। पहले धाम में यह सुविधा थी। भक्त सिर्फ दूध, गंगा जल और फूल, धतूरा आदि अभिषेक के लिए लेकर जा सकेंगे। दूसरे किसी सामान को लेकर अंदज जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

काशी विश्वनाथ मंदिर की अपील- लाइन में 8-10 घंटे लग सकते हैं

सावन महीने में प्रोटोकॉल दर्शन/विशेष दर्शन की सुविधा नहीं है। ऐसे में किसी प्रकार के प्रलोभन या बहकावे में न आएं।

अगर कोई व्यक्ति विशेष दर्शन के नाम पर पैसे मांगता है या अपनी दुकान से प्रसाद लेने पर दर्शन में सहायता का दावा करता है, तो उसकी शिकायत पुलिस या मंदिर से जुड़े सेवकों से करें।

सावन महीने में विशेष तौर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में मंदिर तक पहुंचने के लिए अलग-अलग लाइन में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है। इसलिए श्रद्धालु खाली पेट दर्शन करने के लिए न आएं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मंदिर में प्रतिबंधित सामान जैसे मोबाइल, इयरफोन, स्मार्ट वॉच, पेन, बैग या धातु की चीजें अपने घर या होटल पर ही छोड़ कर आएं।

श्रद्धालु प्लास्टिक के डिब्बे में जल लेकर ना आएं, क्योंकि काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित है।

काशी में सावनभर मैदागिन-गोदौलिया तक नहीं चलेंगे वाहन

वाराणसी के एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मैदागिन से गौदोलिया तक पूरे सावन कोई वाहन नहीं चलेंगे। जबकि शनिवार रात से सोमवार भोर तक बेनिया से रामापुरा-खारी कुआं से जंगमबाड़ी तक, गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक, पीडीआर लक्सा से रामापुरा तक वाहन नहीं चलेंगे।

मालवाहकों के नो एंट्री का समय शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार भोर तक जारी रहेगा। यह सावन में हर सप्ताह लागू होगा। इसके अलावा भारी वाहनों के शहर के बाहर के लिए रूट तय किया गया है। पड़ोसी जिलों से आने वाले सभी बड़े वाहनों का प्रवेश शनिवार रात से नहीं हो सकेगा। सब्जी, फल और दूध के वाहनों को नहीं रोका जाएगा। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज और भदोही से वाराणसी नगर होकर आवागमन करने वाली सभी बसें, ट्रक आदि बड़े वाहन रिंग रोड और एनएच-19 से आ-जा सकेंगे। बड़े वाहन और जरूरी छोटे वाहनों का आना-जाना रिंग रोड से कराया जाएगा।

काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

- पूरे मंदिर परिसर की निगरानी अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे की जा रही है। पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

- धाम परिसर में पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सहायता, विश्राम स्थल और सूचना केंद्र जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

- वृद्ध, दिव्यांग और अशक्त श्रद्धालुओं के लिए ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।

- महाकुंभ की तर्ज पर जिग-जैग रेलिंग और अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे लाइन में दबाव कम किया जा सके। परिसर में एयर कूलर लगाए गए हैं।

- जो श्रद्धालु काशी नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके लिए मंदिर प्रशासन ने लाइव दर्शन की व्यवस्था की है। श्रद्धालु मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल से घर बैठे दर्शन कर सकते हैं।

- सावन में धाम में करोड़ों रुपए नकद, सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य चढ़ावा आता है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दानपात्रों की नियमित निगरानी, डिजिटल रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की है।

अब शिव की पूजा से संबंधित 5 सवालों के जवाब 5 स्लाइड में पढ़िए…

- फर्रुखाबाद में रेलवे ट्रैक डूबा, रायबरेली अस्पताल में भरा पानी: लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं; आज यूपी के 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- 79 साल से हरियाली तीज मनाते हैं बांके बिहारी: 10 किलो सोने, 1000 किलो चांदी से बने झूले पर झूलते हैं; VIDEO में ठाकुरजी के दर्शन

- भास्कर एक्सक्लूसिवबसपा चारों सदनों में शून्य होगी, ऐसा 37 साल बाद: इकलौते विधायक का निधन; नवंबर में राज्यसभा सांसद का भी कार्यकाल खत्म

- IPS आशुतोष मिश्रा की 95 साल की मां की हत्या: शरीर से गहने लापता; अंबेडकरनगर में अकेली रहती थीं; तख्त पर मिला शव

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें