होमक्राइमउत्तर प्रदेश से मेला घूमने आई बच्ची मिठनपुरा से लापता
क्राइम

उत्तर प्रदेश से मेला घूमने आई बच्ची मिठनपुरा से लापता

उत्तर प्रदेश से मेला घूमने आई बच्ची मिठनपुरा से लापता By Sonu Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर में दीप्ति कुमारी (10) अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गई है। वह अपने परिवार के साथ सावन का मेला घूमने आई थी और दो द…

Hindustan के अनुसार16 अगस्त 2026 को 05:55 pm बजे
उत्तर प्रदेश से मेला घूमने आई बच्ची मिठनपुरा से लापता

सौजन्य से:- Hindustan

उत्तर प्रदेश से मेला घूमने आई बच्ची मिठनपुरा से लापता

By Sonu Kumar

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर में दीप्ति कुमारी (10) अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गई है। वह अपने परिवार के साथ सावन का मेला घूमने आई थी और दो दिन से गायब है। परिजनों ने मिठनपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जबकि पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मदनानी गली स्थित अपने रिश्तेदार की घर आई दीप्ति कुमारी (10) दो दिन से लापता है। उसके परिजनों ने रविवार को मिठनपुरा थाने में शिकायत की है। पुलिस को बताया है कि दीप्ति यूपी के गोरखपुर जिला के नई बाजार थाना क्षेत्र के चौरीचौरा निवासी शिवनारायण की पुत्री है। वह सावन का मेला घूमने परिवार संग मुजफ्फरपुर आई थी। यहां मदनानी गली स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर रुकी थी। इसी बीच शनिवार से वह लापता है। आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर, मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया लापता बच्ची की खोजबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में

Sonu Kumar Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें