होमशिक्षा-करियररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के LUCKNOW दौरे पर
शिक्षा-करियर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के LUCKNOW दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के LUCKNOW दौरे पर 30 अगस्त तक लखनऊ में रहेंगे, कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 27, 2026 at 8:03 AM IST लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री व…

ETV Bharat के अनुसार27 अगस्त 2026 को 04:53 am बजे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के LUCKNOW दौरे पर

सौजन्य से:- ETV Bharat

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के LUCKNOW दौरे पर

30 अगस्त तक लखनऊ में रहेंगे, कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 27, 2026 at 8:03 AM IST

लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह आज से 30 अगस्त तक तीन दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे रक्षा मंत्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से भेंट करके शाम 6:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे. 29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे रक्षा मंत्री डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.

इसके बाद दोपहर एक बजे गोमती नगर के विशाल खंड में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे. शाम चार बजे लाजपत नगर चौराहा स्थित फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करने के साथ ही लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे.

इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए शाम 6:05 बजे कालिदास मार्ग पहुंचेंगे. महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10:55 बजे रक्षा मंत्री दिलकुशा लॉन पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे. इसके साथ ही लखनऊ कैंट क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के निकट रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. शाम 6:05 बजे 5A, कालिदास मार्ग पहुंचेगे.

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि शाम चार बजे रक्षा मंत्री निजी होटल में आयोजित PM-SETU कार्यशाला में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचकर 6:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें