कानपुर में बदला मौसम: कड़क धूप के बाद तूफानी बारिश से थमी रफ्तार, दस्तक देने वाली है गुलाबी ठंड
कानपुर में बदला मौसम: कड़क धूप के बाद तूफानी बारिश से थमी रफ्तार, दस्तक देने वाली है गुलाबी ठंड पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई तूफानी बारिश से तापमान गिर गया है और जल्द ही गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है. By ETV Bharat Uttar…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर में बदला मौसम: कड़क धूप के बाद तूफानी बारिश से थमी रफ्तार, दस्तक देने वाली है गुलाबी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई तूफानी बारिश से तापमान गिर गया है और जल्द ही गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 7, 2026 at 5:21 PM IST
कानपुर: कानपुर शहर में बुधवार दोपहर दो बजे तक तेज कड़क धूप खिली हुई थी. गर्मी से बचने के लिए राहगीर पेड़ों की छांव की तलाश करते दिखे और कार सवार एसी चलाने को मजबूर हो गए. लेकिन कुछ ही देर में मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया कि आसमान में घने काले बादल छा गए. देखते ही देखते हुई तूफानी बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया.
बारिश से गिरा तापमान और ठप हुई रफ्तार: दोपहर में जो तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा था, वह बारिश के बाद अचानक गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.
महज 10 से 15 मिमी बारिश के चलते शहर की गलियां और सड़कें टापू जैसी नजर आने लगीं. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश ने राहगीरों की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यह जोरदार बारिश दर्ज की गई है.
शहर में गिरे खंभे और नगर निगम पर गुस्सा: तूफानी बारिश और तेज हवाओं के कारण अफीमकोठी, किदवई नगर और कल्याणपुर समेत कई इलाकों में बिजली के खंभे उखड़कर सड़क पर गिर गए. स्थानीय लोगों ने खुद ही आगे आकर गिरे हुए खंभों को हटाया ताकि रास्ता साफ हो सके. इस अव्यवस्था से नाराज राहगीरों और क्षेत्रीय निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाला. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में मिल रही शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
गुलाबी ठंड की दस्तक और आगे का पूर्वानुमान: मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह पोस्ट-मानसून सीजन की बारिश है, जिससे अब दिन और रात दोनों के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी. आने वाले दिनों में रात का तापमान 20 से 23 डिग्री और दिन का पारा 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. ओस पड़ने की शुरुआत हो चुकी है और अगले एक हफ्ते में शहर में गुलाबी ठंड दस्तक दे देगी. मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि गुरुवार को भी शहर में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

गोरखपुर में शनिवार तक बदला रहेगा मौसम: बादल-बारिश देंगे राहत, रात के समय अब बढ़ेगी ठंडक - Gorakhpur News

यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी

वाराणसी में मौसम का हाल: 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी, गिरे पेड़, बूंदाबांदी से बदला मौसम


