वाराणसी में मौसम का हाल: 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी, गिरे पेड़, बूंदाबांदी से बदला मौसम
वाराणसी में मौसम का हाल: 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी, गिरे पेड़, बूंदाबांदी से बदला मौसम वाराणसी में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ले लिया। शाम को आसमान में काले बादल छाए। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर बिजली…

सौजन्य से:- Amar Ujala
वाराणसी में मौसम का हाल: 50 किलोमीटर की रफ्तार से चली आंधी, गिरे पेड़, बूंदाबांदी से बदला मौसम
वाराणसी में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ले लिया। शाम को आसमान में काले बादल छाए। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर बिजली के पोल टेढ़े होने के साथ ही तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विस्तार
वाराणसी जिले में सोमवार की शाम को तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। करीब 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आने की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए। इस वजह से आवागमन भी प्रभावित हुआ। उधर, कॉलोनियों में लोगों की छत से टिनशेड भी उड़ गए। कुछ जगहों पर बिजली के पोल टेढ़े होने के साथ ही तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। करीब आधे घंटे बाद जब मौसम सामान्य हुआ।
प्रदेश से मानसून की अब वापसी हो रही है। इस वजह से दिन में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली। शाम करीब छह बजे के बाद अचानक शहर से लेकर गांव तक गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने लगी। इस कारण छावनी क्षेत्र में छह से ज्यादा पेड़ गिर गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कहीं पेड़ गिरे तो कहीं खंभे टेढ़े हो गए। शाम के समय जिस समय आंधी आई, उस समय बाहर सड़क पर, गंगा घाट सहित अन्य जगहों पर मौजूद लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए। इसके पहले दिन में मौसम साफ रहा।
इस बीच अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस सप्ताह तक ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावना है।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ी परेशानी
सोमवार की शाम को आई आंधी की वजह से बिजली निगम की ओर से एहतियातन फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी।सारनाथ, लोहता, मंडुवाडीह, लंका, सामनेघाट, भेलूपुर, सिगरा, लहुराबीर, पांडेयपुर आदि क्षेत्रों में कटौती हुई। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्जामुराद, चोलापुर, रोहनिया, राजातालाब, चिरईगांव, चौबेपुर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आधे घंटे बाद मौसम के सामान्य होते ही बिजली निगम की ओर से आपूर्ति बहाल की गई। जिन जगहों पर तार टूटा, पोल टेढ़ा हो गया था, वहां आपूर्ति बहाल करवाने में आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि आंधी के कारण कई जगह शटडाउन लिया गया था। वहीं कुछ जगह खराबी आई जिसे मौसम सामान्य होते ही ठीक कराया गया और आपूर्ति बहाल कराई गई।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी

लखनऊ के अनंत नगर योजना में 447 लोगों को मिला प्लॉट, कल भी होगा लॉटरी ड्रा

गोरखपुर में मिनी ऑडिटोरियम के लिए टूटेंगी शास्त्री चौराहे की 12 दुकानें और होटल, नवंबर 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य - gorakhpur shastri chowk shops demolished for mini auditorium


