होम›विकास›यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी
विकास

यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी

यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया हैं, मौसम विभाग ने आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है. प्रदेश के बाक…

ABP News के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी

सौजन्य से:- ABP News

यूपी में बदला मौसम, आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश, IMD ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया हैं, मौसम विभाग ने आज लखनऊ समेत 33 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी.

उत्तर प्रदेश में मौसम ने यू टर्न लिया है. जिसके बाद प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला. मौसम विभाग ने आज 6 अक्टूबर मंगलवार को भी राजधानी लखनऊ समेत 33 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. यहां मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के दोनों पश्चिमी और पूर्वांचल के संभागों में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी और धूप से राहत मिलेगी. वहीं प्रदेश के तापमान में भी कमी आएगी. हालांकि नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, आगरा समेत ज़्यादातर जिलों में आज मौसम शुष्क ही रहेगा और धूप निकलेगी.

यूपी में मौसम ने लिया यू टर्न

यूपी में बिहार व आसपास के इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवाती घेरा बनने से पछुआ हवाओं में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. जिसके चलते प्रदेश में फिर से बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में भी बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है. 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान हैं. जबकि पूर्वांचल के कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहेगा.

मुरादाबादः गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक की मांग, सड़कों पर उतरा बजरंग दल

आज लखनऊ समेत इन जिलों में बारिश

यूपी में आज सहारनपुर बिजनौर में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है. वहीं शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, मुरादाबाद, अमरोहा, सँभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच और श्रावस्ती में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान हैं. इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं बागपत, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र में एक या दो जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया हैं. इन जिलों में बारिश की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. कहीं कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें