सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी: दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को पकड़ा; मोबाइल की लोकेशन से पहुंची टीम, नेटवर्क की करेगी जांच - durg-bhilai News
- Hindi News - Local - Chhattisgarh - Durg bhilai - Durg Police Arrest Fraud Accused In Ghaziabad | Gold Biscuit Scam सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी:दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को पकड़ा; मोबाइल की लोके…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Durg bhilai
- Durg Police Arrest Fraud Accused In Ghaziabad | Gold Biscuit Scam
सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर ठगी:दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपी को पकड़ा; मोबाइल की लोकेशन से पहुंची टीम, नेटवर्क की करेगी जांच
- कॉपी लिंक
सोने का बिस्किट दिलाने का लालच देकर लोगों से पैसे ठगने वाले एक आरोपी को रानीतराई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विश्वजीत मौर्य (29) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथी राहुल कुमार के साथ मिलकर ल
इस मामले की शुरुआत ग्राम रेंगाकठोरा निवासी समीर साहू की शिकायत से हुई। समीर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने शिकायत दी थी। शिकायत रानीतराई थाने पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ठगी का मामला सामने आने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया।
मोबाइल नंबरों की जांच से मिला सुराग मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। मोबाइल की लोकेशन से पता चला कि संदिग्ध दूसरे राज्य में हैं। इसके बाद रानीतराई पुलिस की टीम ने जरूरी अनुमति लेकर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी के आधार पर इंदिरापुरम इलाके में आरोपी की तलाश शुरू की। काफी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने विश्वजीत मौर्य को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने राहुल कुमार के साथ मिलकर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की।
सोने का बिस्किट दिखाकर रकम लेने का झांसा पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को सोने का बिस्किट दिलाने की बात कहकर अपने झांसे में लेते थे। सस्ता या आसानी से सोना मिलने की उम्मीद में लोग उनके संपर्क में आते थे। इसके बाद सोने का बिस्किट देने के नाम पर उनसे रकम ली जाती थी। इस पूरे मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और उनसे कितनी रकम ली गई। साथ ही उसके साथी राहुल कुमार और इस गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मोबाइल से मिले सुराग के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और टीम को दूसरे राज्य भेजा। पुलिस ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से विश्वजीत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सोने का बिस्किट दिलाने के नाम पर ठगी का यह खेल कितने समय से चल रहा था और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट - cm yogi slams on pda told rajya sabha results show 8020 fight in up politics

गोरखपुर चिड़ियाघर में हाथियों का इंतजार बढ़ा, गंगा प्रसाद को साथी के लिए करना होगा और इंतजार - gorakhpur zoo new elephants delayed ganga prasad awaits partner

Exclusive: सीसामऊ के 'सिंहासन' पर कॉमेडी किंग का दावा... जानिए कानपुर से अन्नू अवस्थी क्या बोल रहे हैं?


