प्रयागराज के झूंसी में बनेगी अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी, 75 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण - prayagrajs jhansi to get 75acre international spiritual university
प्रयागराज के झूंसी में बनेगी अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी, 75 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण प्रयागराज के झूंसी में 75 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और केंद्र विकसित करने की तैयारी चल रही है।…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज के झूंसी में बनेगी अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक यूनिवर्सिटी, 75 एकड़ जमीन पर होगा निर्माण
प्रयागराज के झूंसी में 75 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और केंद्र विकसित करने की तैयारी चल रही है।
HighLights
- झूंसी में 75 एकड़ में बनेगा अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय।
- शिक्षा, साधना, योग और भारतीय दर्शन पर होगा शोध।
- देश-विदेश के विद्यार्थियों को मिलेगा नया शिक्षा केंद्र।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। धर्म और अध्यात्म की नगरी तीर्थराज प्रयागराज में अब आध्यात्मिक शिक्षा को नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। झूंसी में 75 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और आध्यात्मिक केंद्र विकसित करने के लिए जमीन का सर्वे कराया जाने लगा है।
विश्वविद्यालय के निर्माण से प्रयागराज में देश-विदेश के विद्यार्थियों और अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए शिक्षा एवं शोध का नया केंद्र विकसित होने की उम्मीद है।
नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र झूंसी में बड़ी मात्रा में भूमि उपलब्ध है। इस संबंध में नगर निगम सदन में संकल्प भी पास किया जा चुका है। सर्वे में जमीन की उपलब्धता, पहुंच मार्ग और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति देखी गई है। भूमि चिह्नित होने के बाद परियोजना के अगले चरण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विदेशों से भी आएंगे विद्यार्थी
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में शिक्षा, साधना, योग, ध्यान और भारतीय दर्शन से जुड़े विषयों पर अध्ययन एवं शोध की सुविधाएं विकसित किए जाने की योजना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनने पर यहां देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही विदेशों से भी विद्यार्थी और अध्यात्म के जिज्ञासु पहुंच सकते हैं।
महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि झूंसी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के लिए 75 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम स्तर से काम किया जा रहा है। स्थल का सर्वे पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इस संबंध मुख्यमंत्री से भी वार्ता एक माह पहले महापौर लखनऊ में कर चुके हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। जमीन उपलब्ध होने के बाद डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Yogi Adityanath sounds 2027 battle cry, UP Rajya Sabha contest sets election tone

यूपी बोर्ड कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के चार दावेदार

गोरखपुर में एडवांस टैक्स की बंपर उछाल, 18 प्रतिशत बढ़कर 88.64 करोड़ पहुंचा संग्रह - gorakhpur advance tax collection rises 1796 to 8864 cr


