होम›विकास›लखनऊ के अनंत नगर योजना में 447 लोगों को मिला प्लॉट, कल भी होगा लॉटरी ड्रा
विकास

लखनऊ के अनंत नगर योजना में 447 लोगों को मिला प्लॉट, कल भी होगा लॉटरी ड्रा

लखनऊ के अनंत नगर योजना में 447 लोगों को मिला प्लॉट, कल भी होगा लॉटरी ड्रा आयोजन में 7,314 आवेदकों के बीच लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं. लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे. By ETV Bharat U…

ETV Bharat के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 06:04 pm बजे
लखनऊ के अनंत नगर योजना में 447 लोगों को मिला प्लॉट, कल भी होगा लॉटरी ड्रा

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ के अनंत नगर योजना में 447 लोगों को मिला प्लॉट, कल भी होगा लॉटरी ड्रा

आयोजन में 7,314 आवेदकों के बीच लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं. लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 5, 2026 at 10:04 PM IST

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 447 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में हुये इस आयोजन में 7,314 आवेदकों के बीच लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं. लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे. अब मंगलवार को अन्य श्रेणी के भूखण्डों की लॉटरी निकाली जाएगी.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना का विकास 785 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है. जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछायी जा रही हैं. योजना में बड़े हिस्से में एडुटेक सिटी विकसित की जाएगी. वहीं, लगभग 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा, जोकि योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगा.

उपाध्यक्ष ने बताया कि अनंत नगर योजना में पहले 4 चरणों में लगभग 1700 भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जा चुका है. जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया था. पांचवें चरण में आशीष खंड के कुल 520 भूखण्डों के लिए 9 अगस्त से 9 सितम्बर, 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था. जिसके सापेक्ष 8,728 लोगों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया था.

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स सभागार में लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया. पहले दिन 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 447 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया गया. अब मंगलवार को 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 35 एवं 162 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 38 भूखण्डों का लॉटरी ड्रा किया जाएगा.

अनंत नगर योजना की विशेषताएं

- उत्कृष्ट सड़कों का नेटवर्क

- 130 एकड़ में ग्रीन स्पेस

- स्वच्छ जल आपूर्ति

- भूमिगत लाइनों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति

- ईवी चार्जिंग स्टेशन

- सामुदायिक केन्द्र

- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

- जीरो लिक्विड डिस्चार्ज

यह भी पढ़ें : बसपा में फिर हुई आकाश आनंद की वापसी, बुआ ने भतीजे को किया माफ, राष्ट्रीय संयोजक के पद से नवाजा

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें