होम›क्राइम›'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट - cm yogi slams on pda told rajya sabha results show 8020 fight in up politics
क्राइम

'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट - cm yogi slams on pda told rajya sabha results show 8020 fight in up politics

'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट सीएम योगी ने लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। HighLights - सीएम योगी ने लख…

Jagran के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 12:04 pm बजे
'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट - cm yogi slams on pda told rajya sabha results show 8020 fight in up politics

सौजन्य से:- Jagran

'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट

सीएम योगी ने लखनऊ में सेवा ज्योति यात्रा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

HighLights

- सीएम योगी ने लखनऊ में सभा को संबोधित किया।

- राज्यसभा चुनाव पर समाजवादी पार्टी को घेरा।

- कहा, विधानसभा चुनाव का परिणाम 80-20 की लड़ाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को जीपीओ स्थित पटेल पार्क में सेवा ज्योति यात्रा ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। सीएम ने 'जनसेवा से देशसेवा' प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

कार्यक्रम में सीएम योगी ने परोक्ष रूप से समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया। कहाकि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है। यह लड़ाई फिर 80-20 की हो गई है। 80 फीसदी एनडीए और 20 फीसदी पीडीए का हिस्सा है। पीडीए का क्या हाल होगा, यह बाद में पता चलेगा।

भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता ने भारत को दिलाई वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहाकि नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक सेवा के अहर्निश 25 वर्ष पूरे होने पर हर भारतवासी के लिए आज गौरव का दिन है। गुजरात के छोटे से गांव से निकलकर वह भारत को नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता/ स्वयंसेवक ने वैश्विक स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई।

लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई है... https://t.co/mTpdlf7w41

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 7, 2026

सीएम योगी ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली थी।

उस समय भीषण आपदा के कारण गुजरात में हाहाकार मचा था और देश भर में चिंता का माहौल था तो दूसरी ओर समाज-राष्ट्र विरोधी तत्व अराजकता व अव्यवस्था का तांडव पैदा करना चाहते थे। उन स्थितियों में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने गुजरात को मॉडल स्टेट के रूप में प्रस्तुत किया।

सीएम ने उत्तर प्रदेश की महत्ता पर डाला प्रकाश

सीएम ने कहा कि 12 वर्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया के सामने सशक्त व समर्थ देश के रूप में प्रस्तुत किया। भारत के हर नागरिक के मन में विश्वास पैदा करके एक भारत-श्रेष्ठ भारत के रूप में नए भारत के निर्माण में सफलता प्राप्त की। जब मोदी जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब प्रधानमंत्री लखनऊ के सांसद अटल बिहारी वाजपेयी जी थे, आज प्रधानमंत्री मोदी जी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से बतौर सांसद देश को नेतृत्व दे रहे हैं।

गांव से ग्लोबल की है पीएम मोदी की यात्रा

सीएम ने इसे गांव से ग्लोबल की यात्रा बताया, कहाकि इस यात्रा ने प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन और युवाओं के मन में विश्वास पैदा किया है। हर बहन को सुरक्षा की गारंटी, किसान के जीवन में खुशहाली, नौजवान के सामने रोजगार की संभावनाओं को मजबूत किया है।

आर्थिक मोर्च पर सफल हुआ भारत, युवाओं के सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा

सीएम ने कहाकि 12 वर्ष पहले भारत बॉटम-5 में गिना जाता था। भारत की गिनती सबसे खराब अर्थव्यवस्था में होती थी। प्रति व्यक्ति आय सबसे कम हुआ करती थी परंतु अब भारत ने आर्थिक मोर्चे पर टॉप-5 में स्थान बनाया है और प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने में भी सफलता प्राप्त की है।

भारत में पहले कुछ हजार ही स्टार्टअप होते थे, आज ढाई लाख से अधिक स्टार्टअप हैं। भारत दुनिया में इसकी गूंज सुना रहा है। मिशन रोजगार के तहत नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार व स्वरोजगार है। आत्मविश्वास से भरा युवा देश के लिए कुछ कर गुजरने का सामर्थ्य रखता है। उसकी प्रतिभा देश की ताकत और विश्वास देश का सामर्थ्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के सामर्थ्य को नई दिशा दे रहे हैं।

भारत में है कनेक्टिविटी का बेहतर नेटवर्क

सीएम ने कहा कि एक समय रेलवे की स्पीड मीटरगेज तक सीमित रह गई थी। इलेक्ट्रिफिकेशन न होने के कारण ठहराव होता था। कोलकाता से दिल्ली पहुंचने में मालगाड़ी को कई दिन लगते थे। एक ही लाइन पर मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेन चलती थी परंतु अब देश में कनेक्टिविटी का बेहतर नेटवर्क है।

रेलवे की ब्रॉडगेज, इलेक्ट्रिफिकेशन की सुविधा के साथ ही माल ढुलाई के लिए ईस्टर्न-वेस्टर्न फ्रेट डेडिकेटेड कॉरिडोर है। वंदे भारत, अमृत भारत, नमो भारत की विश्वस्तरीय सुविधा के साथ रेलवे नित नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है।

सीएम ने एयर कनेक्टिविटी में भी भारत की उड़ान को इंगित किया। कहा कि 1947 के पहले से लेकर 2014 तक जितने एयरपोर्ट थे, आज उससे दोगुने हो गए हैं। हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज की यात्रा कर रहा है।

पीएम ने दिलाया ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प, सीएम ने रवाना की सेवा ज्योति यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन के उपरांत वर्चुअली रूप से देशवासियों को ‘विकसित भारत-2047’ का सामूहिक संकल्प दिलाया। वहीं लखनऊ में भाजपा पदाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मशाल दी गई। इसके पश्चात यह यात्रा आगे की तरफ प्रस्थान की।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें