होम›देश-दुनिया›UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी
देश-दुनिया

UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी

UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी UP Weather Forecast: सोमवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। आजमगढ़ में जर्जर दीवार गिरने से एक बच्ची की मा…

Hindustan के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 01:04 am बजे
UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी

UP Weather Forecast: सोमवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। आजमगढ़ में जर्जर दीवार गिरने से एक बच्ची की माैत हो गई। मौसम विभाग ने कहा है कि छह अक्टूबर को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

UP Weather : पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर मौसम बिगड़ गया। जौनपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। आजमगढ़ के अनंतपुरा गुरुटोला मोहल्ले में आंधी में जर्जर दीवार गिरने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं मौसम की खराबी के चलते वाराणसी आने वाली तीन फ्लाइट्स को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने कहा है कि छह अक्टूबर को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा और उसके बाद धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसी तरह अगले सात दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आजमगढ़ में तेज आंधी के साथ करीब 45 मिनट तक बारिश हुई और बूढ़नपुर और फूलपुर तहसील क्षेत्र में ओले गिरे। तेज हवा से छप्पर और टीनशेड उड़ गए। साथ ही पेड़ों की टहनियां और बिजली के तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, अनंतपुरा गुरुटोला में शाम करीब सवा छह बजे जर्जर दीवार गिरने से छह वर्षीया अलीना पुत्री मोहम्मद अफजल की मौत हो गई। इसके अलावा जौनपुर में भी देर शाम आंधी के साथ बारिश हुई। भदोही, बलिया, मऊ और चंदौली में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, वाराणसी और सोनभद्र में शाम साढ़े सात बजे के बाद आंधी चलने से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम की खराबी के चलते तीन फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

मौसम में एकाएक बदलाव के चलते लालबहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर सोमवार को शाम के समय दृश्यता सामान्य से काफी कम हो गई। इसके चलते वाराणसी आने वाले दूसरे शहरों के तीन विमान लखनऊ डायवर्ट हो गए विमानों के निर्धारित समय पर न पहुंचने से यात्रियों सहित उनके परिजन काफी परेशान हुए।

जानकारी के अनुसार पहला विमान इंडिगो 6ई 6596 बेंगलुरु से शाम करीब 5:35 बजे वाराणसी हवाई परिक्षेत्र में पहुंचा लेकिन दृश्यता कम होने से उसे उतरने की इजाजत नहीं मिली। चालक दल ने तुरंत लखनऊ से संपर्क साधा और विमान यात्रियों सहित लखनऊ डायवर्ट हो गया। दूसरा विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस का था जो बेंगलुरु से शाम 5:40 बजे वाराणसी पहुंचा। वह भी लखनऊ डायवर्ट हो गया। तीसरा इंडिगो का विमान भी वाराणसी हवाई परिक्षेत्र में पहुंचने के बाद हवा में चक्कर लगाता हुआ लखनऊ डायवर्ट हो गया। तीनों विमानों के डायवर्ट हो जाने से यात्रियों का इंतजार कर रहे परिजनों को काफी परेशानी हुई। इन तीनों विमान से हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्री हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में बैठे रहे।

निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि मौसम खराब हो जाने के कारण बेंगलुरु एवं हैदराबाद के तीन विमान लखनऊ के लिए डायवर्ट किए गए। वे लखनऊ से रात्रि करीब 8:30 बजे के बाद बारी-बारी से वाराणसी आए।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें