उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद - high alert in up after increasing cases of swine flu dy cm brajesh pathak cancelled leaves of all government doctors
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद Swine Flu Cases in UP: सभी सरकारी अस्पतालों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था के साथ आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएंगे। मरीजों ...…

सौजन्य से:- Jagran
उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
Swine Flu Cases in UP: सभी सरकारी अस्पतालों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था के साथ आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएंगे। मरीजों ...और पढ़ें
HighLights
- प्रदेश के सभी बड़े मेडिकल संस्थानों में आइसोलेशन वार्ड तैयार
- अस्पतालों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था की भी तैयारी
- लखनऊ में गुरुवार को एक महिला की मौत के बाद से बढ़ी दहशत
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश के अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को सूबे का राजधानी लखनऊ में एक महिला की मौत के बाद सरकार हाई अलर्ट पर है।
प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उच्चस्तरीय बैठक कर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। अपरिहार्य कारणों को छोड़कर किसी भी डाक्टर को छुट्टी नहीं दी जाएगी। अस्पताल पहुंचने वाले किसी भी मरीज को वापस न भेजने की हिदायत दी गई है। ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
H1N1 और सीजनल फ्लू को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की हाईलेवल बैठक की और सभी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीसी के माध्यम से जिलों के सीएमओ और सीएमएस के साथ मेडिकल कॉलेज प्राचार्यों के साथ बैठक की। इसके बाद तैयारियों की समीक्षा भी की।
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में स्क्रीनिंग की व्यवस्था के साथ आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जाएंगे। मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मास्क पहनना और बुखार प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य किया गया है। निजी अस्पतालों और पैथोलाजी लैब से भी सहयोग की अपील की गई है। उन्हें स्वाइन फ्लू से संबंधित जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, सभी लोग दर स्तर पर सावधानी बरतें। लखनऊ में गुरुवार को एक महिला की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि हो चुकी है। यह प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पहली मौत है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


