होमशिक्षा-करियरयूपी में H1N1 के मामले बढ़े, देवरिया अलर्ट पर: अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश; जिले में अब तक कोई केस नहीं - Deoria News
शिक्षा-करियर

यूपी में H1N1 के मामले बढ़े, देवरिया अलर्ट पर: अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश; जिले में अब तक कोई केस नहीं - Deoria News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Deoria - Deoria H1N1 Alert: Hospitals Prepare Isolation Wards Amid Swine Flu Risk यूपी में H1N1 के मामले बढ़े, देवरिया अलर्ट पर:अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश; जि…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 अगस्त 2026 को 06:31 pm बजे
यूपी में H1N1 के मामले बढ़े, देवरिया अलर्ट पर:  अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश; जिले में अब तक कोई केस नहीं - Deoria News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Deoria

- Deoria H1N1 Alert: Hospitals Prepare Isolation Wards Amid Swine Flu Risk

यूपी में H1N1 के मामले बढ़े, देवरिया अलर्ट पर:अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश; जिले में अब तक कोई केस नहीं

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने देवरिया समेत सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। शासन के निर्देश पर देवरिया मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को संभावित मरीजों के इलाज और निगरानी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि, जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

देवरिया में अब तक कोई केस नहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। किसी गांव या ग्रामीण क्षेत्र से भी ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों और बड़े शहरों में सामने आ रहे मामलों को देखते हुए यह अलर्ट एहतियात के तौर पर जारी किया गया है।

मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड तैयार स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में विशेष वार्ड तैयार किया है। साथ ही आइसोलेशन वार्डों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल उपचार और निगरानी शुरू की जा सके। स्वास्थ्य केंद्रों को भी संभावित मरीजों की पहचान और जरूरी सावधानी बरतने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

संदिग्ध मरीजों के सैंपल लखनऊ भेजे जाएंगे स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीज का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें