होमशिक्षा-करियरGorakhpur News: नेपाल की तरफ से आए बादल, आधे शहर में हुई बारिश
शिक्षा-करियर

Gorakhpur News: नेपाल की तरफ से आए बादल, आधे शहर में हुई बारिश

Gorakhpur News: नेपाल की तरफ से आए बादल, आधे शहर में हुई बारिश Gorakhpur News: गोरखपुर में इस वर्ष मानसून का मौसम अजीब सा है। आसमान में बादल हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही। हाल ही में कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और कुछ में ह…

Hindustan के अनुसार28 अगस्त 2026 को 10:31 pm बजे
Gorakhpur News: नेपाल की तरफ से आए बादल, आधे शहर में हुई बारिश

सौजन्य से:- Hindustan

Gorakhpur News: नेपाल की तरफ से आए बादल, आधे शहर में हुई बारिश

Gorakhpur News: गोरखपुर में इस वर्ष मानसून का मौसम अजीब सा है। आसमान में बादल हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही। हाल ही में कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और कुछ में हल्की बारिश देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार हालात अगले सप्ताह सामान्य रहेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में इस वर्ष मानसून के अजब रंग देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल तो छाए हैं मगर बारिश के लिए लोग तरस रहे हैं। बीते एक हफ्ते से महानगर में बादल कहीं बरस रहें तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हो रही है।

बारिश का नजारा

शुक्रवार को भी महानगर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दोपहर को नेपाल-महाराजगंज की तरफ से आए बादलों ने शहर के कुछ हिस्सों में झम बारिश की, जबकि कुछ हिस्से में बूंदाबांदी तक नहीं हुई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आसमान में काले घने बादल छा गए। नेपाल व महाराजगंज की तरफ से आए बादलों से शहर के उत्तरी और पश्चिम क्षेत्र बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज, बरगदवां, गोलघर, धर्मशाला, छात्रसंघ चौराहा समेत एक बड़े हिस्से में आधे घंटे तक बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ इंजीनियरिंग कॉलेज, मोहद्दीपुर, नौका विहार, तारामंडल, रुस्तमपुर, गोपलापुर समेत शहर के आधे हिस्से में बूंदाबांदी तक नहीं हुई। मौसम विभाग ने भी बारिश का रिकॉर्ड शून्य जारी किया है।

तापमान की स्थिति

दिन-रात का पारा सामान्य से रहा अधिक। शुक्रवार को काले घने बादलों की मौजूदगी के बावजूद दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से अगले एक हफ्ते तक मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें