होमशिक्षा-करियररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास पर, पुराने लखनऊ को देंगे फ्रेगरेंस पार्क का तोहफा
शिक्षा-करियर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास पर, पुराने लखनऊ को देंगे फ्रेगरेंस पार्क का तोहफा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास पर, पुराने लखनऊ को देंगे फ्रेगरेंस पार्क का तोहफा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आज लेंगे भाग. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 29, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार29 अगस्त 2026 को 05:31 am बजे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास पर, पुराने लखनऊ को देंगे फ्रेगरेंस पार्क का तोहफा

सौजन्य से:- ETV Bharat

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ प्रवास पर, पुराने लखनऊ को देंगे फ्रेगरेंस पार्क का तोहफा

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में आज लेंगे भाग.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 29, 2026 at 9:16 AM IST

लखनऊ: रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. फ्रेगरेंस पार्क का भी लोकार्पण करेंगे.

प्रातः 11:30 बजे वह बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता करेंगे.इसके बाद दोपहर 1:00 बजे गोमती नगर के विशाल खंड में नवनिर्मित सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे. शाम 4:00 बजे लाजपत नगर चौराहा, लखनऊ में फ्रेगरेंस पार्क का लोकार्पण करेंगे और इसी परिसर में लाला लाजपत राय तथा शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे.

बीजेपी के महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कि रक्षा मंत्री 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं. दौरे के दौरान शहर की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है.

लाजपत नगर फ्रेगरेंस पार्क: लखनऊ का नया आकर्षण

लखनऊ के चौक क्षेत्र में घंटाघर के पास लाजपत नगर में फ्रेगरेंस पार्क विकसित किया गया है.इस पार्क का लोकार्पण 29 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इस पार्क में पहले बेकार पड़ी जमीन पर 200 से अधिक प्रजातियों के सुगंधित, सजावटी और औषधीय पौधे लगाए गए हैं. यहां 50 से अधिक प्रकार के सुगंधित फूलों के पौधे जैसे चंपा, चमेली, बेला, रातरानी, गुलाब, रजनीगंधा आदि लगाए गए हैं. रात की रानी, स्टार जैस्मिन, गंधराज, चांदनी, मोगरा और तुलसी जैसे पौधे भी लगाए गए हैं.

पार्क में बच्चों के लिए झूले, बैठने की व्यवस्था, कैफे और इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाया गया है, जहां वीडियो के माध्यम से पौधों की जानकारी दी जाती है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है.

परिसर में ही लखनऊ सांस्कृतिक एवं कला संग्रहालय भी बनाया गया है. यहां अत्याधुनिक कैफेटेरिया और इंटरप्रिटेशन सेंटर में इत्र निर्माण की प्रक्रिया और फूलों की सुगंधों की जानकारी दी जाएगी. पार्क के साथ म्यूजियम ब्लॉक में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर और कैंटीलीवर व्यू पॉइंट भी विकसित किया गया है जिससे हेरिटेज क्षेत्र का विहंगम दृश्य देखा जा सकेगा.

LDA VC प्रथमेश कुमार ने बताया कि चार-पांच वर्ष पहले यह स्थान उपेक्षित पड़ा था, जिसे अब एलडीए ने आकर्षक पार्क के रूप में विकसित किया है. पार्क में लगी लाला लाजपत राय व सरदार भगत सिंह की प्रतिमाएं देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा के लिए स्थापित की गई हैं.

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव में 'आधी आबादी' पर दांव: वादों की बौछार; जानिए बीजेपी, सपा और कांग्रेस का क्या है प्लान

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें