बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कल हवाई सर्वे करेंगे सीएम योगी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कल हवाई सर्वे करेंगे सीएम योगी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे। बलिया के कहां ग्राम पंचायत के मौजा मलाफरपुर में बाढ़ पीड…

सौजन्य से:- Hindustan
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कल हवाई सर्वे करेंगे सीएम योगी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे। बलिया के कहां ग्राम पंचायत के मौजा मलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे। इस दौरान सीएम योगी दोपहर 12.55 से 1.45 बजे तक जिले में रहेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही पकहां ग्राम पंचायत के मौजा मलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे। इस दौरान सीएम दोपहर 12.55 से 1.45 बजे तक जिले में रहेंगे।
प्रोटोकॉल के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर 12.25 बजे देवरिया के मझौली तप्पा हवेली स्थित हेलीपैड से बलिया के लिए रवाना होंगे। करीब आधे घंटे तक बलिया जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद 12.55 बजे मलाफरपुर स्थित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां 50 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के बाद दोपहर 1.45 बजे वे हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के साथ सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी रहेंगे।
नेपाल में बाढ़ के हालात पर नजर रखें अधिकारी
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के क्रम में अधिकारियों से हालात पर नजर रखने और अपनी तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ की मॉनीटरिंग करते रहें। नेपाल के हालात पर भी नजर बनाए रखें। यदि बाढ़ की स्थिति बनती है तो उसके लिए तैयारी कर लें। जिन गांवों में पानी आया है, वहां बाढ़ प्रभावित लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जाए। किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बारिश हो रही है, ऐसे में नगर निगम इस तरह का इंतजाम करे कि जलभराव न होने पाए।
अधिकारी नियमित रूप से इसकी निगरानी करते रहें
किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बारिश हो रही है, ऐसे में नगर निगम इस तरह का इंतजाम करे कि जलभराव न होने पाए। योगी ने एक-एक परियोजना की प्रगति के बारे में पूछा। कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक रूप से देरी नहीं होना चाहिए। अधिकारी नियमित रूप से इसकी निगरानी करते रहें। जहां जरूरत हो, वहां श्रमिकों की संख्या बढ़ा लें। उन्होंने विरासत गलियारा, गोड़धोइया नाला, असुरन-चारफाटक फोरलेन, एचएन सिंह चौराहा-गोरखनाथ मार्ग चौड़ीकरण, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, वेटरनरी कॉलेज, एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बिजली निगम के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि किसी भी दशा में कटौती नहीं होनी चाहिए। सीएम ने कहा कि जहां लाइन लॉस ज्यादा है उन क्षेत्रों में निगरानी की जाए। लोगों को बिजली का बिल जमा करने के लिए जागरूक करें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


