गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी, छात्रों का करेंगे मार्गदर्शन - cm yogi to attend gorakhnath university 5th foundation day
गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी, छात्रों का करेंगे मार्गदर्शन महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का पांचवां स्थापना दिवस शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्साहपूर्वक मनाया…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी, छात्रों का करेंगे मार्गदर्शन
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का पांचवां स्थापना दिवस शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम योगी आदित्यनाथ विश्वविद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस में होंगे शामिल।
- मुख्यमंत्री विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें लक्ष्य के लिए प्रेरित करेंगे।
- सात दिवसीय व्याख्यानमाला व प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार।
जागरण संवादाता, गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का पांचवां स्थापना दिवस शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी उत्सवी माहौल को खास बनाएगी। मुख्य कार्यक्रम शाम तीन बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री अपने आशीर्वचन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वह विद्यार्थियों से संवाद भी करेंगे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोरखपुर आएंगे। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में संवाद के दौरान विद्यार्थी अपने लक्ष्यों, अब तक के अध्ययन से जुड़े अनुभव और समसामयिक विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों को उनको लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय व्याख्यानमाला और विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन भी शुक्रवार को होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे।
विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा
बीएएमएस के विद्यार्थियों का हर वर्ष औसतन पांच विशिष्ट अनुसंधान के लिए चयन हो रहा है, जबकि एमबीबीएस के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के शोध-अनुसंधान के लिए चयनित हुए हैं। शोध, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (ईरी), लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय नेपाल, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय, एम्स गोरखपुर, केजीएमयू लखनऊ सहित कई संस्थाओं से अनुबंध किया है।
यह भी पढ़ें- एक ही पटरी पर आए दो इंजन और बज गई घंटी... 'कवच' ने रोकी रेल दुर्घटना
गोरखनाथ विवि में पांच वर्ष में दो राष्ट्रपतियों का हुआ आगमन
गोरखनाथ विश्वविद्यालय निजी क्षेत्र का ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां स्थापना के पांच वर्ष में दो राष्ट्रपतियों का आगमन हुआ। 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया था। इसके बाद एक जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अकादमिक भवन, आडिटोरियम और पंचकर्म चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


