होमशिक्षा-करियर'छह माह में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे', सीएम योगी बोले- चल रही रिजल्ट की प्रक्रिया
शिक्षा-करियर

'छह माह में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे', सीएम योगी बोले- चल रही रिजल्ट की प्रक्रिया

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने 9 सालों में 9.30 लाख से अधिक नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा क…

Navbharat Times के अनुसार27 अगस्त 2026 को 06:27 pm बजे
'छह माह में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे', सीएम योगी बोले- चल रही रिजल्ट की प्रक्रिया

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने 9 सालों में 9.30 लाख से अधिक नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने नौ साल में 9.30 लाख से अधिक नौकरियां दी है। अगले छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। इसके लिए रिजल्ट की प्रक्रिया चल रही है।

'आयोग पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां कर रहे'

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषि विभाग में चयनित 3446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने नौकरी दी है। अब आपका कर्तव्य है कि ईमानदारी से काम करें। सीएम योगी ने कहा कि हमारे आयोग पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां कर रहे है। इस सरकार में दी गई 9.30 लाख सरकारी नौकरियों में किसी पर कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता। 2017 से पहले विज्ञापन निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी और महाभारत का खानदान वसूली करने निकल पड़ता था।

'यूपी बोर्ड की परिक्षाओं के परिणाम अब एक महीने में'

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहले तीन महीने लगते थे और तीन महीने परिणाम आने में लगते थे। मैंने सीएम बनने के बाद बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि एक महीने में परिणाम दो। आज 14 दिन में परीक्षा और 14 दिन में परिणाम आ जाता है।

चीनी का 7 माह का स्टॉकः CM

सीएम योगी ने कहा कि यूपी 140 करोड़ देशवासियों का पेट भरने की क्षमता रखता है। यूपी में चीनी की कोई कमी नहीं है। एक महीने की चीनी की खपत 4 लाख टन है और हमारे पास 28 लाख टन मौजूद है। अभी 15 अक्टूबर से चीनी मिले चलेगी तो 90 लाख टन उत्पादन हो जाएगा। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव कृषि रवीद्र और कृषि निदेशक टीएम त्रिपाठी मौजूद रहे।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें