होम›शिक्षा-करियर›सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से जान-माल और आर्थिक नुकसान का लिया संज्ञान, राहत व बचाव कार्य के निर्देश - cm yogi adityanath takes cognizance of the loss of life property and economic damage caused by the rains issues directives for relief and rescue operations
शिक्षा-करियर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से जान-माल और आर्थिक नुकसान का लिया संज्ञान, राहत व बचाव कार्य के निर्देश - cm yogi adityanath takes cognizance of the loss of life property and economic damage caused by the rains issues directives for relief and rescue operations

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से जान-माल और आर्थिक नुकसान का लिया संज्ञान, राहत व बचाव कार्य के निर्देश CM Yogi Adityanath Review: मुख्यमंत्री ने बारिश से हुई जान-माल और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों…

Jagran के अनुसार25 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से जान-माल और आर्थिक नुकसान का लिया संज्ञान, राहत व बचाव कार्य के निर्देश - cm yogi adityanath takes cognizance of the loss of life property and economic damage caused by the rains issues directives for relief and rescue operations

सौजन्य से:- Jagran

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बारिश से जान-माल और आर्थिक नुकसान का लिया संज्ञान, राहत व बचाव कार्य के निर्देश

CM Yogi Adityanath Review: मुख्यमंत्री ने बारिश से हुई जान-माल और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को ...और पढ़ें

HighLights

- 24 घंटे में आंकलन और प्रभावितों को मुआवजा देने का भी आदेश

- प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भी निर्देश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। देश के अधिकांश हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश में गुरुवार से हो रही लगातार बारिश से नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी गंभीर हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लखनऊ से नोएडा रवाना होने से पहले अधिकारियों को बेहद सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी हिस्सों में भारी बारिश को देखते हुए निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने बारिश से हुई जान-माल और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का 24 घंटे के भीतर आकलन करने और प्रभावितों को मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि से जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत-बचाव कार्य की निगरानी का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ लोगों से आग्रह किया कि आकाशीय बिजली व अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। इसके साथ ही अतिवृष्टि के दौरान नदियों और जलाशयों में स्नान से बचें और विशेष सावधानी बरतें।

अयोध्या में आज स्कूल बंद

भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। परीक्षा में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के दायित्व भी यथावत रहेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें