होम›बिज़नेस›गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में आज से दो दिन ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
बिज़नेस

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में आज से दो दिन ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में आज से दो दिन ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित बरेली, वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर आज से दो दिन ब्लॉक ट्रेनों के संचालन में बाधा बनेगा। स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनग…

Hindustan के अनुसार25 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में आज से दो दिन ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

सौजन्य से:- Hindustan

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में आज से दो दिन ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर आज से दो दिन ब्लॉक ट्रेनों के संचालन में बाधा बनेगा। स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनगर

लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर आज से दो दिन ब्लॉक ट्रेनों के संचालन में बाधा बनेगा। स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों (18.82 किमी.) के बीच 26 एवं 27 सितंबर को ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में नॉन-इंटरलॉक कार्य होगा। ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण/नियंत्रण कर संचालन किया जाएगा। बरेली होकर गुजरने वाली भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 26 सितंबर को बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें: 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-बलिया-छपरा के रास्ते चलेगी, 12565- दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर जाएगी, 14048- दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी, 12558- आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते जाएगी, 02563- बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते, 02564- नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा होकर, 02569- दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के होकर जाएगी, 02570- नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलेगी, 15909- डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी, 04014- आनन्द विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते जाएगी, 19726- दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी, 15273- रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी, 26 सितंबर-14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इन्दारा-मऊ-शाहगंज-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के होकर चलेगी, 26 सितंबर-19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-औंड़िहार-छपरा के रास्ते, 26 सितंबर- 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगीशार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन: 26 सितंबर-13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलेगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें