होम›शिक्षा-करियर›UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed - heavy rain continues in lucknow and other cities dm declares holiday is schools
शिक्षा-करियर

UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed - heavy rain continues in lucknow and other cities dm declares holiday is schools

UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed School Closed Due To Rain: मॉनसून की विदाई के समय भी भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश महानगरों में स्कूलों में अवकाश घो…

Jagran के अनुसार25 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed - heavy rain continues in lucknow and other cities dm declares holiday is schools

सौजन्य से:- Jagran

UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed

School Closed Due To Rain: मॉनसून की विदाई के समय भी भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश महानगरों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

HighLights

- अयोध्या, मेरठ और चित्रकूट में स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित

- प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : चक्रवात 'अर्नब' के कारण प्रदेश में गुरुवार रात से शुरु बारिश को दौर शुक्रवार तक जारी रहा। मॉनसून की विदाई के समय भी भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश महानगरों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

शुक्रवार से बिगड़े मौसम और बारिश से कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए शनिवार को लखनऊ के साथ अन्य महानगरों के सभी स्कूल बंद रहेंगे। लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर 26 सितंबर को लखनऊ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी बोर्ड से संचालित स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को कड़ाई से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने कहा है कि पिछले कुछ घंटों से खराब मौसम और अतिवृष्टि के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। साथ ही मौसम विभाग ने भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है। लखनऊ के साथ उन्नाव, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और जौनपुर में स्कूल बंद रहेंगे।

तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रहेगी। इसको देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। लखनऊ के 150 स्कूलों में शनिवार को छुट्टी रहेगी। कानपुर में भी भारी बारिश के कारण 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। कानपुर में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे। यहां अत्यधिक बारिश के कारण प्रशासन ने फैसला लिया है।

अयोध्या में शुक्रवार को बंद रहे स्कूल

भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। परीक्षा में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के दायित्व भी यथावत रहेंगे। अब शनिवार को भी स्कलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी

26 एवं 27 सितंबर को बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात एवं 40–60 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। आमजन सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे न रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/nkZBrxlDX4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2026

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें