प्रयागराज में कक्षा 1-8 तक के स्कूल कल रहेंगे बंद: बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा फैसला - Prayagraj (Allahabad) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Prayagraj - Prayagraj School Holiday | BSA Order Heavy Rain School Closed Update प्रयागराज में कक्षा 1-8 तक के स्कूल कल रहेंगे बंद:बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के विद्यालयों प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Prayagraj
- Prayagraj School Holiday | BSA Order Heavy Rain School Closed Update
प्रयागराज में कक्षा 1-8 तक के स्कूल कल रहेंगे बंद:बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा फैसला
- कॉपी लिंक
प्रयागराज जिले में लगातार हो रही बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में शनिवार, 26 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट और जिलाधिकारी के निर्
बीएसए कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग द्वारा जनपद प्रयागराज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश और जलजमाव के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिले के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। बीएसए ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बारिश और जलभराव को देखते हुए लिया गया फैसला
प्रयागराज में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
आदेश संख्या 553/2026-27, दिनांक 25 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सभी संबंधित शिक्षा अधिकारियों और जिले के विद्यालयों को भेज दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

8 बार के विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी नहीं रहे, लखनऊ SGPGI में हुआ निधन

सपा के दिग्गज नेता और आठ बार के विधायक राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ के PGI में ली अंतिम सांस - sp leader ram govind chaudhary former lop passes away at pgi

UP में शनिवार को भी जारी रहेगी भारी बारिश, लखनऊ और कानपुर के साथ कई जिलों में School Closed - heavy rain continues in lucknow and other cities dm declares holiday is schools


