मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों से बंधवाई राखी और ली सेल्फी - cm yogi adityanath celebrated raksha bandhan in lucknow destitute girls and students tied rakhi on cm yogi adityanath wrist
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों से बंधवाई राखी और ली सेल्फी CM Yogi Adityanath RakshaBandhan: मुख्यमंत्री ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको लिफाफे में उपहार के साथ ही गिफ्ट हैंपर भी देक…

सौजन्य से:- Jagran
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों से बंधवाई राखी और ली सेल्फी
CM Yogi Adityanath RakshaBandhan: मुख्यमंत्री ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको लिफाफे में उपहार के साथ ही गिफ्ट हैंपर भी देकर विदा किया।
HighLights
- मुख्यमंत्री ने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से बंधवाई राखी
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को दी खूब पढ़ने-लिखने की सलाह
- योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको दिया आशीर्वाद
डिजिटल डेस्क, लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पांच कालीदास मार्ग पर स्थित आवास पर उन्होंने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाते समय काफी भावुक भी दिखे। उन्होंने सभी को खूब पढ़ने-लिखने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको लिफाफे में उपहार के साथ ही गिफ्ट हैंपर भी देकर विदा किया।
बच्चियों के साथ सेल्फी
बच्चों को बेहद प्यार और दुलार देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ बच्चे भी बन जाते हैं। बीते दिनों लखनऊ के दौरे पर आए जापानी बच्चों के साथ सेल्फी लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने आज भी बच्चियों के साथ सेल्फी लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।
विश्वास और संस्कार का पर्व
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व स्नेह, विश्वास और संस्कार का पर्व है। सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र पर्व पर हम सब संकल्प लें। सनातन विरासत की मजबूती के साथ ही साथ पारिवारिक मूल्य को मजबूत करने का संकल्प लें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


