होमशिक्षा-करियरCM बोले- युवा सिर्फ जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें: जरूरतें सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं, विश्वविद्यालय टापू नहीं, समाज की जरूरतों से जुड़ें - Gorakhpur News
शिक्षा-करियर

CM बोले- युवा सिर्फ जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें: जरूरतें सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं, विश्वविद्यालय टापू नहीं, समाज की जरूरतों से जुड़ें - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit | MGUG Inauguration & Kalyan Mandapam CM बोले- युवा सिर्फ जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें:जरूरतें सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं, व…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 अगस्त 2026 को 03:31 pm बजे
CM बोले- युवा सिर्फ जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें:  जरूरतें सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं, विश्वविद्यालय टापू नहीं, समाज की जरूरतों से जुड़ें - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit | MGUG Inauguration & Kalyan Mandapam

CM बोले- युवा सिर्फ जॉब रेडी नहीं, फ्यूचर रेडी बनें:जरूरतें सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं, विश्वविद्यालय टापू नहीं, समाज की जरूरतों से जुड़ें

- कॉपी लिंक

सीएम योगी शुक्रवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (MGUG) के पंचम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए युवाओं को सिर्फ नौकरी के लिए नहीं, बल्कि बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार होने की सलाह दी। सीएम ने कहा कि विद्यार्थी केवल एग्जाम पास करने तक सीमित न रहें, बल्कि रियल वर्ल्ड की समस्याओं को समझकर उनका समाधान निकालने वाले इनोवेटर और एंटरप्रेन्योर बनें।

योगी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान देने वाली संस्थाएं नहीं, बल्कि समाज और देश के विकास की प्रयोगशाला बनें। यहां पैदा होने वाला नॉलेज क्लासरूम की चारदीवारी से निकलकर किसानों, उद्योगों और समाज तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने आप में केवल टापू बनकर न रहें, बल्कि समाज की जरूरतों को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगाएं।

रक्षाबंधन पर स्थापना दिवस को बताया श्रद्धा से विकास की कड़ी

सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर पंचम स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा को विश्वास, विश्वास को आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता को विकास से जोड़ने की महत्वपूर्ण कड़ी है। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का लोकार्पण पांच साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था।

उन्होंने गोरक्षपीठ की शिक्षा परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना कर एक बीज रोपा गया था। उस समय गोरखपुर में आवागमन की सुविधाएं बेहद सीमित थीं। आज सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी बेहतर हो चुकी है और गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

बोले- समाज की जरूरतें केवल सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं

योगी ने कहा कि गोरक्षपीठ की आचार्य परंपरा ने भारत की ऋषि परंपरा की तर्ज पर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। समाज की जरूरतें केवल सरकार को कोसने से पूरी नहीं होतीं, बल्कि अपने संसाधनों का उपयोग कर भी विकास किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद आज अलग-अलग क्षेत्रों में 50 से अधिक संस्थाएं संचालित कर रही है। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की शुरुआत तीन डिसिप्लीन से हुई थी और आज यहां 53 डिसिप्लीन संचालित हो रहे हैं।

परंपरागत ज्ञान को रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पास हजारों वर्षों की ऋषि परंपरा और ज्ञान की समृद्ध विरासत है। इसे आधुनिक विज्ञान, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जोड़कर नई दिशा देनी होगी।

उन्होंने कहा कि योग, नेचुरोपैथी और मेडिसिनल प्लांट्स से जुड़ा ज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे प्रयोगशालाओं से जोड़कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। रिसर्च और टेक्नोलॉजी के साथ परंपरागत ज्ञान को जोड़कर एक मजबूत आधारशिला तैयार की जा सकती है।

ड्रोन से खेती, स्मार्ट इरिगेशन से पानी बचाने की बात

योगी ने कहा कि तकनीक का उद्देश्य केवल मशीनों को आधुनिक बनाना नहीं, बल्कि मानव जीवन की समस्याओं का सरल और बेहतर समाधान निकालना है। ड्रोन तकनीक से फसलों की निगरानी और सटीक छिड़काव किया जा सकता है। सॉयल टेक्नोलॉजी से मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर की जा सकती है और स्मार्ट इरिगेशन के जरिए जरूरत के अनुसार सिंचाई कर पानी बचाया जा सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें केवल जॉब क्रिएटर नहीं, बल्कि इनोवेटर और एंटरप्रेन्योर बनने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। सरकार का प्रयास युवाओं को सीखने, प्रयोग करने और उद्यम शुरू करने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

बोले- गोरखपुर यूपी की संभावनाओं का द्वार

सीएम ने कहा कि प्रदेश के पास विशाल युवा शक्ति, कृषि शक्ति और उद्यमिता की क्षमता है। जरूरत इन सभी को नए अवसरों से जोड़ने की है। पिछले नौ वर्षों में यूपी ने इसी दिशा में बदलाव की नींव तैयार की है।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की संभावनाओं का द्वार है। इसे एजुकेशन, हेल्थ केयर और एग्रीकल्चर हब के रूप में विकसित किया जा सकता है। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

युवा खुद से पूछें- समाज और देश के लिए क्या कर सकता हूं

योगी ने कहा कि युवाओं को केवल किसी एक नौकरी के लिए तैयार होने की जरूरत नहीं है। बदलती दुनिया के साथ आगे बढ़ने के लिए विल पावर और स्किल विकसित करनी होगी।

उन्होंने कहा कि युवा केवल कर्मचारी बनने की तैयारी न करें, बल्कि उद्यमी और प्रॉब्लम सॉल्वर बनें। हर युवा को खुद से पूछना चाहिए कि वह अपने ज्ञान, प्रतिभा और क्षमता से समाज और देश के लिए क्या कर सकता है।

सीएम ने कहा कि सफलता तभी सार्थक होगी, जब किसी के ज्ञान से दूसरे का जीवन बेहतर हो, किसी नवाचार से समस्या का समाधान निकले और किसी उद्यम से लोगों को रोजगार मिले।

सरकार इकोसिस्टम बनाएगी, विवि पैदा करें रिसर्च

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसा इकोसिस्टम तैयार करेगी, जहां शिक्षा, निवेश, रिसर्च, स्टार्टअप और रोजगार के अवसर पैदा हों। विश्वविद्यालयों को ऐसी शिक्षा और रिसर्च विकसित करनी होगी, जो समाज और इंडस्ट्री की जरूरतों से जुड़ी हो।

इंडस्ट्री अवसर और बाजार उपलब्ध कराएगी, जबकि युवा इनोवेशन और एंटरप्राइज की शक्ति बनेंगे। योगी ने कहा कि यही चक्र युवाओं की प्रतिभा को देश की आर्थिक प्रगति में बदल सकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसा माहौल तैयार करना होगा, जहां परंपराएं हमारी जड़ों में हों और तकनीक भविष्य को गति दे सके। तभी युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनेंगे।

शनिवार को कल्याण मंडपम का लोकार्पण

मुख्यमंत्री शाम को गोरखनाथ मंदिर में शिक्षा विभाग की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद शनिवार को राप्तीनगर के बशारतपुर में बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे।

सीएम की विधायक निधि से जीडीए द्वारा बनाए गए इस भवन में अंत्योदय कार्डधारकों को 11 हजार रुपए और सामान्य लोगों को 21 हजार रुपए में आयोजन करने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री इसी कार्यक्रम में नगर निगम की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें