होमशिक्षा-करियरCM योगी आदित्यनाथ 'Gen Z' में पैठ बनाने के मामले में बीजेपी का सबसे अहम चेहरा बनकर उभरे
शिक्षा-करियर

CM योगी आदित्यनाथ 'Gen Z' में पैठ बनाने के मामले में बीजेपी का सबसे अहम चेहरा बनकर उभरे

सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में लखनऊ में दो बड़े कार्यक्रमों के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर सेल्फी लेने की वजह से चर्चा में रहे। उन्होंने 21 अगस्त को जापानी छात्रों के साथ और 25 अगस्त को नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम में य…

Navbharat Times के अनुसार27 अगस्त 2026 को 07:27 am बजे
CM योगी आदित्यनाथ 'Gen Z' में पैठ बनाने के मामले में बीजेपी का सबसे अहम चेहरा बनकर उभरे

सौजन्य से:- Navbharat Times

सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में लखनऊ में दो बड़े कार्यक्रमों के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर सेल्फी लेने की वजह से चर्चा में रहे। उन्होंने 21 अगस्त को जापानी छात्रों के साथ और 25 अगस्त को नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम में युवाओं के साथ सेल्फी ली। एक जापानी छात्र बेझिझक सीएम के पास गया, सेल्फी लेने के लिए झुका, विक्ट्री साइन दिखाया और योगी के कंधे पर हाथ रखा, जिससे योगी जोर से हंस पड़े। यह तस्वीर वायरल हो गई है।

छात्रों को 25 लाख टैबलेट मुफ्त बांटने की योजना

मुख्यमंत्री योगी युवाओं के बीच पहुच बढ़ाने की कोशिश ऐसे समय कर रहे हैं जब यूपी की कैबिनेट ने 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के तहत छात्रों को 25 लाख टैबलेट मुफ्त बांटने की योजना को मंजूरी दे दी है। यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले घोषित इस योजना के लिए लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत होगी। यह डिवाइस मुख्य रूप से उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, टेक्निकल एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम) में दाखिला लेने वाले युवाओं (जेन जी) को ही वितरित करने का प्रस्ताव है।मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की सरकार के दौरान चलाई गई एक प्रमुख कल्याणकारी योजना थी। इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना था। इसे योजना के जरिए समाजवादी पार्टी ने चुनाव पूर्व किया गया वादा पूरा किया था।

युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां

सीएम योगी ने अगले छह महीनों में एक लाख सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटने का भी वादा किया है। यह भी बीजेपी का युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार एक लाख नियुक्ति पत्रों को तेजी से बांटने की योजना बना रही है। योगी ने राज्य भर्ती आयोगों और बोर्डों को निर्देश दिए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि भर्ती प्रक्रिया छह महीने के भीतर पूरी हो जाए।चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की रणनीति

विश्लेषक रोजगार देने के इस कदम को यूपी चुनाव से पहले बीजेपी की युवाओं में पैठ बनाने की एक रणनीतिक चाल के रूप में देख रहे हैं। बीजेपी के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि छह महीने की समय सीमा महत्वपूर्ण है सरकार के पास आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने से पहले यह काम पूरा करने का एक मौका है।हर क्षेत्र के युवाओं पर नजर

इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी ने बीजेपी के विधायकों से अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में युवाओं को दिए गए लाभों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करने को कहा था। बीजेपी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इन रिकॉर्डों को इकट्ठा करके लोगों के बीच बांटने का प्रस्ताव था। मुख्यमंत्री ने पार्टी के विधायकों को स्थानीय स्तर पर युवाओं की सभाएं (युवा संवाद संगम) आयोजित करने का काम भी सौंपा है, ताकि युवा रोजगार, राज्य-स्तरीय परीक्षाओं और स्थानीय मौकों के बारे में सवाल पूछ सकें।यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहे हैं जब योगी आदित्यनाथ के बीजेपी के संसदीय बोर्ड में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। यह बोर्ड देश के सबसे ऊंचे पदों (जैसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री) के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश करने और उन्हें अंतिम रूप देने वाली सबसे बड़ी और मजबूत संस्था है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें