होमशिक्षा-करियरनेपाल त्रासदी को लेकर रखा मौन! नेपालगंज ब्रॉड गेज लाइन का हुआ उद्घाटन, CM योगी ने दिया ये बड़ा संदेश
शिक्षा-करियर

नेपाल त्रासदी को लेकर रखा मौन! नेपालगंज ब्रॉड गेज लाइन का हुआ उद्घाटन, CM योगी ने दिया ये बड़ा संदेश

Nepalganj Rail Section Inauguration: सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक नई ट्रेन की शुरुआत की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से ने…

Navbharat Times के अनुसार31 अगस्त 2026 को 06:31 pm बजे
नेपाल त्रासदी को लेकर रखा मौन! नेपालगंज ब्रॉड गेज लाइन का हुआ उद्घाटन, CM योगी ने दिया ये बड़ा संदेश

सौजन्य से:- Navbharat Times

Nepalganj Rail Section Inauguration: सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक नई ट्रेन की शुरुआत की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से नेपालगंज रोड को नई कनेक्टिविटी मिल गई है। इस खंड पर ब्रॉडगेज लाइन बिछने के बाद बहराइच-नेपालगंज रेल सेक्शन का सोमवार को जनता को समर्पित किया गया। इस दौरान बहराइच से नेपालगंज रोड तक नई ट्रेन की शुरुआत की गई। नेपाल त्रासदी का असर इस उद्घाटन समारोह में दिखा। सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण हुए जान-माल के नुकसान को देखते हुए दो मिनट का मौन का रखा। बिना हरी झंडी दिखाए ही ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन में कोई सजावट भी नहीं की गई थी। पूरा कार्यक्रम सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सीएम योगी नेपाल आई विपदा का जिक्र करते दिखे।

सीएम योगी ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि इस रेल खंड पर लोकार्पण कार्यक्रम सपने साकार करने जैसा है। यह मौका मित्र राष्ट्र नेपाल की वर्तमान त्रासदी के प्रति संवेदना व्यक्त करने का अवसर है। मित्र देश समेत कई देशों के लोगों को भीषण आपदा का शिकार होना पड़ा। सबसे पहले नेपाल के त्रासदी में जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सीएम ने कहा कि सुख-दुख में हम सब साथ मिलकर चलेंगे।

बहराइच-नेपालगंज रेल खंड पर नई ट्रेन की शुरुआत के साथ ही 137 साल बाद इस इलाके से कनेक्टिविटी हो गई है। रूपईडीहा में सीएम योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 56 किलोमीटर लंबे ब्रॉडगेज रेलखंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर बहराइच से वाराणसी के लिए विशेष ट्रेन भी रवाना की गई। बहराइच जिले में स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से पड़ोसी देश नेपाल की दूरी एक किलोमीटर से भी कम है।

730 करोड़ की लागत से निर्माण

रेल मंत्रालय के अनुसार, नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल सेक्शन की कुल लंबाई लगभग 56.15 किलोमीटर है। रेल सेक्शन के निर्माण में करीब 730 करोड़ रुपये का खर्च आया है। नेपालगंज रोड, नानपारा, बहराइच के रास्ते आने वाले कुछ ही दिनों में नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी ट्रेन की नियमित सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। इस रेल खंड पर रेल सेवा के विस्तार से नेपाल आना-जाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा यह सीमा क्षेत्र के लोगों के पूर्वांचल के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

महाराजा सुहेलदेव का जिक्र

रेल खंड के उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक अब बनकर तैयार हो चुका है। यह स्मारक देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी श्रद्धा के साथ लगभग 1000 वर्ष पहले की गौरवशाली विजय गाथा को अपनी आंखों से देखने का अवसर प्रदान करेगा। बहराइच की धरती पर श्री विजय गाथा का यह भव्य स्वरूप हमारी ऐतिहासिक विरासत और गौरव को दर्शाता है।

सीएम योगी ने कहा कि अब देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु यहां आकर महाराज सुहेलदेव के स्मारक का दर्शन कर सकेंगे। उस विजय गाथा को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि अब इस हमारी सीमा केवल सरहद नहीं, विकास का नया द्वार हे। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में विकास और व्यापार को नई गति मिलेगी।

लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।

विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत

राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।

शिक्षा:

राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें