होमशिक्षा-करियर'लखनऊ मेरी तपोभूमि', यूपी के दौरे पर पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार; छात्रों-शिक्षकों और बीएलओ से करेंगे मुलाकात
शिक्षा-करियर

'लखनऊ मेरी तपोभूमि', यूपी के दौरे पर पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार; छात्रों-शिक्षकों और बीएलओ से करेंगे मुलाकात

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय राज्य के दौरे पर लखनऊ पहुंचा। लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ पहुं…

Navbharat Times के अनुसार24 अगस्त 2026 को 04:55 am बजे
'लखनऊ मेरी तपोभूमि', यूपी के दौरे पर पहुंचे सीईसी ज्ञानेश कुमार; छात्रों-शिक्षकों और बीएलओ से करेंगे मुलाकात

सौजन्य से:- Navbharat Times

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय राज्य के दौरे पर लखनऊ पहुंचा।

लखनऊ: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई और उच्च शिक्षा के लिए हम आईआईटी चले गए। बहुत दिनों के बाद अपनी कर्मभूमि लखनऊ आया हूं।

उन्होंने आगे कहा, हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं। खासतौर पर हम अपने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से बात करेंगे, जो लोकतंत्र की नींव हैं और उन्हें कुछ अहम बातें समझाएंगे। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी चुनाव प्रक्रिया के बारे में समझाने के लिए उत्तर प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारतीय निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय राज्य के दौरे पर लखनऊ पहुंचा। सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आया है। निर्वाचन आयोग के इस प्रतिनिधिमंडल के उत्तर प्रदेश दौरे का उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों की शुरुआती तैयारियों का जायजा लेना और जमीनी स्तर पर चुनावी मशीनरी के कामकाज का आकलन करना है।

छात्रों से बातचीत करेंगे

सीईसी ज्ञानेश कुमार कॉल्विन तालुकदार कॉलेज के अवध ऑडिटोरियम में छात्रों से बातचीत करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी शुरुआती शिक्षा इसी संस्थान से प्राप्त की थी। बाद में, वे लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी 2.0) और ईसीआईनेट पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। ईएलसी 2.0 और ईसीआईनेट पर यह क्षेत्रीय सम्मेलन तीन चरणों में लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

पहला चरण लखनऊ से शुरू होगा, जिसमें 20 जिले शामिल रहेंगे। इन जिलों के 120 विधानसभा क्षेत्रों के 440 संस्थानों से लगभग 1,500 छात्र, शिक्षक, प्रिंसिपल और शिक्षण संस्थानों के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने और उनमें चुनाव से जुड़ी समझ बढ़ाने पर होगा।

लेखक के बारे मेंपवन नौटियालपवन नौटियाल नवभारत टाइम्स में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है। मूल रूप से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के रहने वाले पवन को दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में देहरादून से एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के साथ की, जहां उन्होंने विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। उन्होंने 2013 की भीषण केदारनाथ आपदा की भी क्रेडिबल ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। इसके बाद, उन्होंने 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में 5 वर्षों तक डेस्क और फील्ड की दोहरी जिम्मेदारी संभाली। डिजिटल मीडिया में कदम रखते हुए उन्होंने वनइंडिया-डेलीहंट के साथ करीब 5 साल काम किया, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के ऐतिहासिक सिलक्यारा टनल हादसे और धराली आपदा जैसी बड़ी घटनाओं को मौके पर जाकर कवर किया। दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले पवन विज्ञान के छात्र रहे हैं, जिससे उनकी खबरों में तार्किक और डेटा-आधारित सटीकता दिखती है।मुख्य विशेषज्ञता (Areas of Expertise)क्षेत्रीय कवरेज: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, समसामयिक मुद्दे और सामाजिक सरोकार।बीट्स: पॉलिटिकल एनालिसिस, क्राइम, हेल्थ, यूटिलिटी न्यूज और ग्राउंड डिजास्टर रिपोर्टिंग।अनुभव: 14+ वर्ष (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया)।पेशेवर यात्रा (Professional Experience)करियर की शुरुआत (2012): देहरादून में न्यूज चैनल से शुरुआत; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और केदारनाथ आपदा (2013) की लाइव कवरेज। 'लोकस्वामी' मैगजीन के लिए अहम कवर स्टोरीज।प्रिंट मीडिया (5 वर्ष): 'दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर/रिपोर्टर डेस्क और फील्ड रिपोर्टर के तौर पर काम।डिजिटल मीडिया (5 वर्ष): 'वनइंडिया-डेलीहंट' में यूपी-उत्तराखंड के चुनाव और बड़ी घटनाओं की कमान। उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू और धराली आपदा की ग्राउंड रिपोर्टिंग।शिक्षा और क्रेडेंशियल (Education & Credentials)पोस्ट ग्रेजुएशन: मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली)।ग्रेजुएशन: साइंस स्ट्रीम (जो उनकी खबरों को एक विश्लेषणात्मक और सटीक दृष्टिकोण देता है)।स्थानीय जुड़ाव: मूल निवासी उत्तरकाशी (उत्तराखंड), जिससे उन्हें पहाड़ी राज्यों की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों की स्वाभाविक और प्रामाणिक समझ है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें