गोरखपुर में वायु सेना प्रमुख से मिलकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने मांगा ऑटोग्राफ - air chief marshal inspires gorakhpur children during visit
गोरखपुर में वायु सेना प्रमुख से मिलकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने मांगा ऑटोग्राफ वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह के गोरखपुर दौरे पर माथाबारी के बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। बच्चों ने उनसे ...…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में वायु सेना प्रमुख से मिलकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने मांगा ऑटोग्राफ
वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह के गोरखपुर दौरे पर माथाबारी के बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। बच्चों ने उनसे ...और पढ़ें
HighLights
- वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह का गोरखपुर में बच्चों से संवाद।
- माथाबारी के बच्चों ने उनसे मिलकर खुशी और उत्साह व्यक्त किया।
- बच्चों ने वायुसेना प्रमुख के साथ सेल्फी ली, ऑटोग्राफ मांगे।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वायुसेना के सर्वोच्च अधिकारी को पहली बार इतने करीब देखकर माथाबारी के बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था। कक्षा छह के राज, कक्षा एक की अनन्या और यूकेजी के शोएब व सोहन के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया।
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह बच्चों के बीच पहुंचे तो वे उनसे मिलने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने को लेकर उत्साहित दिखे। किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने आटोग्राफ लिया। एयर चीफ मार्शल ने भी बच्चों को निराश नहीं किया और उनके साथ सहजता से फोटो खिंचवाई।
राज ने बताया कि इतने बड़े अधिकारी को इतने करीब से देखकर उसे बहुत अच्छा लगा। अनन्या के लिए उनसे मिलना और साथ फोटो खिंचवाना खास अनुभव रहा। यूकेजी के शोएब और सोहन भी एयर चीफ मार्शल को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे।
बच्चों के लिए वायुसेना प्रमुख का सहज व्यवहार भी आकर्षण का केंद्र रहा। एयर चीफ मार्शल स्कूल के कर्मचारियों से भी आत्मीयता से मिले। उन्होंने अभिभावकों से भी बातचीत की और पूछा कि स्कूल में पढ़ाई कैसी होती है, बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो रही है या नहीं। उनके इस सवाल से अभिभावक भी सहज नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद ग्रामीण भी उन्हें देखने और मिलने के लिए उत्सुक रहे।
यह भी पढ़ें- 30 साल पुरानी दोस्ती निभाने पत्नी संग गोरखपुर पहुंचे एयर चीफ मार्शल, गुरुकुल के छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और ‘जय हिंद’ कहकर अभिवादन किया। युवाओं में भी खास उत्साह दिखा। कुछ युवा उन्हें करीब से देखने के लिए दौड़ते हुए पहुंचे। उनका कहना था कि सेना के इतने बड़े अधिकारी को पहली बार इतनी नजदीक से देखने का मौका मिला है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


