होम›क्राइम›लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा गोमती नदी का पानी, यातायात धीमी गति से संचालित - water level of river gomti increasing in lucknow traffic alert on ekana cricket stadium and palassio mall road
क्राइम

लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा गोमती नदी का पानी, यातायात धीमी गति से संचालित - water level of river gomti increasing in lucknow traffic alert on ekana cricket stadium and palassio mall road

लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा गोमती नदी का पानी, यातायात धीमी गति से संचालित Flood in Lucknow: बुधवार शाम को इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर गोमती नदी का पानी ...और…

Jagran के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 02:04 pm बजे
लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा गोमती नदी का पानी, यातायात धीमी गति से संचालित - water level of river gomti increasing in lucknow traffic alert on ekana cricket stadium and palassio mall road

सौजन्य से:- Jagran

लखनऊ में इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर भरा गोमती नदी का पानी, यातायात धीमी गति से संचालित

Flood in Lucknow: बुधवार शाम को इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर गोमती नदी का पानी ...और पढ़ें

HighLights

- इकाना स्टेडियम में मंगलवार को मैच खत्म होते ही बुधवार को बढ़ा गोमती नदी का जलस्तर

- लखनऊ में यातायात पुलिस ने जारी किया वाहन स्वामियों को अलर्ट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इकाना में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरिज का पहला मैच समाप्त होने के बाद बुधवार से गोमती नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में नदी का पानी बढ़ने लगा है।

इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर गोमती नदी का पानी भर गया है। यहां पर सोमवार को भी पानी भर गया था, लेकिन कई पंप लगाकर इसको खाली कराया गया और मंगलवार तक पानी को नियंत्रित किया गया।

गोमती नदी में आई बाढ़ का पानी शहर के सबसे पॉश पलासियो मॉल तक पहुंच गया है। इकाना स्टेडियम के तीनों तरफ पानी घुस चुका है। बिल्डिंग अभी सुरक्षित है। पलासियो मॉल के तीन साइड में पानी ही पानी है। अब बाढ़ का कहर सिर्फ लखनऊ के उत्तर ही नहीं बल्कि शहीद पथ के पूर्वी इलाकों तक फैल गया है। कृपया सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें।

बुधवार शाम को इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर गोमती नदी का पानी भरने से यहां पर यातायात धीमी गति से संचालित किया जा रहा है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने इसका लेकर एडवाइजरी जारी की है, यहां पर यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा है।

यातायात पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है तथा यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, गति नियंत्रित रखें तथा अनावश्यक रूप से उक्त मार्ग पर रुकने से बचें।

इसके साथ ही गोमती नदी का पानी ट्रिपल आइटी परिसर तक पहुंच गया है। यहां पर बाढ़ के खतरे को देखते हुए करीब 100 छात्र-छात्राओं को तत्काल कैंसर संस्थान के रेजिडेंट में शिफ्ट किया जा रहा है।

भैसाकुंड बैकुंठ धाम में स्थिति चिंताजनक

लखनऊ में इसके साथ ही भैसाकुंड बैकुंठ धाम में स्थिति चिंताजनक हो गई है। यहां चबूतरों तक गोमती नदी का पानी पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से चबूतरे पूरी तरह डूबे रहे हैं, जिससे अंतिम संस्कार करने परिवारीजन परेशान हैं। यहां पर राख और अस्थियां सुरक्षित रखने की चुनौती है। परिवारीजन दाह संस्कार तक मौके पर डटे रहते हैं, जिससे पानी के बीच से अस्थियां जुटा लें। लकड़ी को चबूतरों तक पहुंचाने में भारी दिक्कत हो रही है।

🚨 ट्रैफिक अलर्ट | लखनऊ इकाना स्टेडियम से प्लासियो की ओर जाने वाले मार्ग पर गोमती नदी का पानी भरने के कारण यातायात धीमी गति से संचालित हो रहा है। 🚦 यातायात पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है तथा यातायात को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 🙏 वाहन चालकों से अपील है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, गति नियंत्रित रखें तथा अनावश्यक रूप से उक्त मार्ग पर रुकने से बचें। #TrafficAlert #LucknowTraffic

— LUCKNOW TRAFFIC POLICE (@lucknowtraffic) October 7, 2026

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें