कानपुर में 64 साल पुराना आइसीएआइ भवन टूटेगा, बनेगा तीन मंजिला आधुनिक परिसर - kanpur icai building to be replaced with modern 3storey complex
कानपुर में 64 साल पुराना आइसीएआइ भवन टूटेगा, बनेगा तीन मंजिला आधुनिक परिसर कानपुर के सिविल लाइंस स्थित 64 साल पुराने आईसीएआई भवन को ध्वस्त कर तीन मंजिला आधुनिक परिसर बनाया जाएगा। HighLights - 64 साल पुराना आईसीएआई भवन ध्…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर में 64 साल पुराना आइसीएआइ भवन टूटेगा, बनेगा तीन मंजिला आधुनिक परिसर
कानपुर के सिविल लाइंस स्थित 64 साल पुराने आईसीएआई भवन को ध्वस्त कर तीन मंजिला आधुनिक परिसर बनाया जाएगा।
HighLights
- 64 साल पुराना आईसीएआई भवन ध्वस्त होगा।
- तीन मंजिला आधुनिक परिसर का निर्माण होगा।
- पार्किंग, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। सिविल लाइंस स्थित इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) का 64 साल पुराना भवन ध्वस्त कर वहां तीन मंजिला आधुनिक परिसर बनाया जाएगा।
25 अगस्त को दिल्ली के आर्किटेक्ट, एनबीसीसी अधिकारियों और आइसीएआइ पदाधिकारियों की सात घंटे चली बैठक में डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया। करीब एक हजार वर्ग गज में बनने वाले परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग होगी।
ऊपर की मंजिलों पर दो कक्षाएं, 60 से 70 छात्रों की क्षमता की लाइब्रेरी, 250 सीट का मल्टीपरपज आडिटोरियम, अध्यक्ष कार्यालय और लाउंज बनेगा।
नक्शा जल्द केडीए में दाखिल होगा और एनओसी मिलने पर निर्माण शुरू होगा। कानपुर सात राज्यों के सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल का मुख्यालय है, जहां 1962 में जमीन मिली थी और 1972 में कार्यालय शुरू हुआ था। लखनपुर में दूसरा भवन स्थित है।
भवन बहुत पुराना हो चुका है, इसलिए नया चार मंजिल का भवन बनाने का प्रस्ताव है। इसमें भूतल पर पार्किंग होगी और तीन मंजिल पर संस्था की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।
- सीए अंकुर गोयल, अध्यक्ष सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल आइसीएआइ
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी चुनाव से पहले BJP छात्रों से करेगी संवाद, यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में होंगे आयोजन, जानिए प्रदेश में युवाओं की कितनी आबादी

लखनऊ-महाराजगंज समेत 5 शहरों में बारिश: गोंडा में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट - Varanasi News

संभल के आकाश को सीएम योगी ने दिया नियुक्ति पत्र: टीजीटी शारीरिक शिक्षा में चयन, सहायक अध्यापक पद पर मिली तैनाती - Sambhal News


