होमक्राइमगोरखपुर में पोल पर उतर रहे करंट की चपेट में आया जूस पी रहा युवक, झटका लगने से हुआ बेहोश - gorakhpur man electrocuted by live pole while drinking juice
क्राइम

गोरखपुर में पोल पर उतर रहे करंट की चपेट में आया जूस पी रहा युवक, झटका लगने से हुआ बेहोश - gorakhpur man electrocuted by live pole while drinking juice

गोरखपुर में पोल पर उतर रहे करंट की चपेट में आया जूस पी रहा युवक, झटका लगने से हुआ बेहोश गोरखपुर के इस्माइलपुर में जूस पी रहे 45 वर्षीय युवक को पोल में उतरे करंट से झटका लगा, जिससे वह बेहोश हो गया और अस्पताल में भर्ती करा…

Jagran के अनुसार15 अगस्त 2026 को 07:55 pm बजे
गोरखपुर में पोल पर उतर रहे करंट की चपेट में आया जूस पी रहा युवक, झटका लगने से हुआ बेहोश
 - gorakhpur man electrocuted by live pole while drinking juice

सौजन्य से:- Jagran

गोरखपुर में पोल पर उतर रहे करंट की चपेट में आया जूस पी रहा युवक, झटका लगने से हुआ बेहोश

गोरखपुर के इस्माइलपुर में जूस पी रहे 45 वर्षीय युवक को पोल में उतरे करंट से झटका लगा, जिससे वह बेहोश हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बि ...और पढ़ें

HighLights

- गोरखपुर में जूस पी रहे युवक को लगा करंट का झटका।

- पोल में करंट उतरने का कारण सर्विस केबल का कटा होना।

- कुछ दिन पहले भी करंट से किशोर की हुई थी मौत।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बक्शीपुर उपकेंद्र से जुड़े इस्माइलपुर में शनिवार दोपहर पोल में करंट उतरने से जूस पी रहे 45 वर्षीय युवक को झटका लगा। इससे बेहोश होकर वह वहीं गिर गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। थोड़ी देर बाद उसे घर भेज दिया गया।

बक्शीपुर उपकेंद्र के जेई ने बताया कि एक उपभोक्ता के घर की सर्विस केबल कटकर पोल से सट गई थी। इस कारण पोल में करंट उतर रहा था। सर्विस केबल को सही करा लिया गया है। इस्माइलपुर में एक व्यक्ति ठेला लगाकर जूस बेचता है। ट्रांसफार्मर थोड़ी दूर पर स्थित पोल के पास वह ठेला लगाता है। शनिवार दोपहर 45 वर्षीय किशन निवासी मिर्जापुर थाना राजघाट जूस पीने आया।

जूस पीने के दौरान उसका हाथ पोल से सट गया है। इससे उसे करंट का झटका लगा और वह वहीं गिर गया। लोग उसे उठाकर किनारे ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर बिजली विभाग की टीम भी पहुंची।

सपा पार्षद शहाब अंसारी ने कहा कि पोल में कई दिनों से करंट उतर रहा था। इसकी सूचना बिजली विभाग के अभियंताओं को दी गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब घटना घट गई तो कर्मचारी आए और पोल को सही किया।

गुरुवार को हुई थी किशोर की मौत

गुरुवार को रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े बड़गो में करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर पुरुषोत्तम दुसाध की मृत्यु हो गई थी। वह जलभराव के बीच छाता लेकर सामान खरीदने जा रहा था।

सड़क के किनारे स्थित पोल में करंट उतर रहा था। छाता का एक हिस्सा पोल में सट गया। इससे लगे करंट से पुरुषोत्तम जलभराव में गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें