होमक्राइमलखनऊ के इन 7 प्रमुख रास्तों पर निकलने से पहले देखें रूट चार्ट, कहीं आपके रास्ते पर भी डायवर्जन तो नहीं
क्राइम

लखनऊ के इन 7 प्रमुख रास्तों पर निकलने से पहले देखें रूट चार्ट, कहीं आपके रास्ते पर भी डायवर्जन तो नहीं

लखनऊ के इन 7 प्रमुख रास्तों पर निकलने से पहले देखें रूट चार्ट, कहीं आपके रास्ते पर भी डायवर्जन तो नहीं रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है. By ETV Bharat…

ETV Bharat के अनुसार15 अगस्त 2026 को 06:55 pm बजे
लखनऊ के इन 7 प्रमुख रास्तों पर निकलने से पहले देखें रूट चार्ट, कहीं आपके रास्ते पर भी डायवर्जन तो नहीं

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ के इन 7 प्रमुख रास्तों पर निकलने से पहले देखें रूट चार्ट, कहीं आपके रास्ते पर भी डायवर्जन तो नहीं

रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 15, 2026 at 11:09 PM IST

लखनऊ : हजरतगंज स्थित लोकभवन से रानी अवंतीबाई लोधी प्रतिमा होते हुए कैपिटल तिराहे तक रविवार को आयोजित होने वाले एक बड़े कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है.

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के 7 प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रतिबंधित व डायवर्ट रहेगा. हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे के बीच वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा.

चारबाग से आने वाली बसों का रूट

चारबाग की ओर से आने वाली रोडवेज और सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन) तथा लोकभवन विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी.

ये बसें केकेसी ठाकुर ट्रांसपोर्ट तिराहे से हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहा होते हुए बाएं मुड़कर कैसरबाग अशोक लाट के रास्ते अपने गंतव्य को जा सकेंगी.

कैसरबाग से आने वाली बसों का रूट

कैसरबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें भी रॉयल होटल और विधानसभा मार्ग पर नहीं आ सकेंगी.

ये बसें हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहे से दाहिने मुड़कर चारबाग जा सकेंगी.

परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज और गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर गंतव्य तक पहुंचेंगी.

हजरतगंज व बापू भवन की ओर सामान्य यातायात व्यवस्था

हजरतगंज चौराहे की ओर से सामान्य यातायात विधानसभा मार्ग, लोकभवन और रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा. यह वाहन पार्क रोड और गोल्फ क्लब चौराहा होकर गुजरेंगे.

रॉयल होटल चौराहे की ओर से विधानसभा मार्ग, लोकभवन और हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन सिसेण्डी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा अथवा बीएन रोड, लालबाग व कैसरबाग होकर निकाले जाएंगे.

लालबाग व लालबत्ती चौराहे का डायवर्जन

लालबाग से कैपिटल तिराहे की ओर सामान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. यह ट्रैफिक वाल्मीकि तिराहा अथवा आईटीएमएस तिराहा से होकर जाएगा.

लालबत्ती से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा और सिसेण्डी की ओर यातायात नहीं जा सकेगा. वाहन बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब अथवा एसएन ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर में अर्चकों का बदला ड्रेस, सभी पीले उत्तरीय वस्त्र में आए नजर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें